
नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 7th Pay Commission.केंद्र की मोदी सरकार ने सेंट्रल पब्लिक एंटरप्राइजेज यानी सीपीएसई (Central Public Sector Enterprises-CPSE) के कर्मचारियों को नए साल से पहले बड़ा तोहफा दिया है। मोदी सरकार ने छटवा वेतनमान पाने वाले सीपीएसई के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 7 फीसदी की बढ़ोतरी की है।यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2021 से लागू की गई है।वहीं, 5वां वेतन आयोग पाने वाले कर्मचारियों के DA में 12 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।
यह भी पढ़े.. MP Weather: 24 घंटे बाद बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड, इन जिलों में छाएगा कोहरा
अवर सचिव सैमुअल हक के अनुसार, 5वें वेतन आयोग (5th Pay Commission) कर्मचारियों को देय महंगाई भत्ता 1 जुलाई, 2021 से मौजूदा 189 फीसदी से बढ़ाकर 196 फीसदी कर दिया गया है। जिनका वेतन डीपीई के अनुसार बदला गया है, ये दरे CDA कर्मचारियों के मामले में लागू रहेंगी और इसी आधार पर भुगतान किया जाएगा। इस बढ़ोतरी में वे कर्मचारी शामिल होंगे, जिन्हें केंद्रीय महंगाई भत्ते (CDA) के पे स्केल के हिसाब से सैलरी मिल रही है।
यह भी पढ़े.. अब चुनाव आयोग के पाले में गेंद, टल सकते हैं मध्य प्रदेश के पंचायत चुनाव
वही केंद्र सरकार और केंद्रीय स्वायत्त निकायों के अन्य कर्मचारियों के मामले में महंगाई भत्ते की दर को 356 फीसदी से बढ़ाकर 368 फीसदी कर दिया गया है।इसके तहत 5वें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार पूर्व-संशोधित वेतनमान और ग्रेड पे में अपना वेतन प्राप्त कर रहे हैं। इस वृद्धि का लाभ 5वें वेतन आयोग के तहत वेतन पाने वाले उन कर्मचारियों को दिया जाएगा, जिन्होंने मूल वेतन के साथ डीए के 50 फीसदी विलय का लाभ नहीं लिया है।वही 7वां वेतन आयोग 1 जुलाई 2016 से लागू हुआ है और ज्यादा सरकारी कर्मचारी इसका फायदा पा रहे हैं। केंद्र सरकार में ही ऐसे कर्मचारियों की संख्या 48 लाख के करीब है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

