केंद्रीय सहित निजी कर्मचारियों को मिलेगा अवकाश का लाभ, आदेश जारी, इतने बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर सहित बैंक-कार्यालय

employees

Employees Holiday, Employees Benefit : कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। उन्हें 3 दिन के लंबे अवकाश का लाभ मिलेगा। इसके लिए भी सूचना जारी कर दी गई है। सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। उप राज्यपाल द्वारा इसके लिए प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई है। जिसके बाद राज्य सरकार के साथ ही केंद्र सरकार के कर्मचारियों को भी राहत मिलेगी। केंद्रीय कार्यालय को भी बंद रखने की आदेश जारी किए गए हैं।

सार्वजनिक अवकाश की घोषणा

दिल्ली में G-20 शिखर सम्मेलन को लेकर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। उप राज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा सम्मेलन के दौरान 3 दिन की सार्वजनिक छुट्टी पर मुहर लगाई गई है। ऐसे में दिल्ली में दफ्तर और दुकान सहित स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे।

केंद्र सरकार के कार्यालय में भी 8 से 10 सितंबर तक अवकाश  

इतना ही नहीं दिल्ली में स्थित केंद्र सरकार के कार्यालय में भी 8 सितंबर से 10 सितंबर तक अवकाश की घोषणा की गई है। दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिनमें कई राज्यों के प्रमुख सहित यूरोपीय संघ और सरकार के प्रमुख आमंत्रित अतिथि देश और देश के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संगठन का हिस्सा बनकर भाग लेंगे।

नोटिफिकेशन जारी 

ऐसे में ट्रैफिक डायवर्जन सहित कई नियम पर रोक लगाए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया गया। जिसमें 8 से 10 सितंबर तक दिल्ली के सभी बैंक, आर्थिक संस्थान सहित व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। तीन दिन तक सभी सरकारी और निजी दफ्तर सहित शैक्षिक संस्थानों को भी बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

दुकान और प्रतिष्ठा अधिनियम 1954 के धारा 16(3) के मुताबिक नई दिल्ली जिला पुलिस के क्षेत्राधिकार में आने वाले सभी दुकानों और प्रतिष्ठानों को बंद रखा जाएगा। इन क्षेत्रों में 9 और 10 को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। इसके अलावा ऐसे निजी कार्यालय जिन में रविवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं है वहां भी 10 सितंबर रहेंगे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews