हजारों कर्मचारियों-शिक्षकों के लिए गुड न्यूज, सीएम का बड़ा बयान, मिलेगा नए वेतनमान का लाभ

MP NEWS

शिमला, डेस्क रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। सीएम जय राम ठाकुर का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ के अभिवादन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने पंजाब सरकार के छठे वेतनमान की तर्ज पर कर्मचारियों को नए वेतनमान का लाभ देने का निर्णय लिया है। प्रदेश सरकार ने राज्य के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में कार्यरत लगभग 32,000 प्रवक्ता और प्राध्यापकों को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के वेतनमान का लाभ देने का भी निर्णय लिया है।

यह भी पढ़े.. पेंशनरों के लिए राहत भरी खबर, अब इस दिन खाते में आएगी पेंशन की राशि, ये सुविधा भी मिलेगी

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के सभागार में सीएम जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और कर्मचारी वर्ग की हर उचित मांग सरकार ने स्वीकृत की है। प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों को यूजीसी स्केल प्रदान करने के इस निर्णय से विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के प्रवक्ताओं को 1 जनवरी, 2016 से 31 मार्च, 2022 तक संशोधित यूजीसी स्केल प्रदान करके 337 करोड़ रुपये का लाभ प्रदान किया गया है।

इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने 2.20 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले तृतीय श्रेणी कर्मचारी खण्ड के लिए नॉन टीचिंग स्टाफ क्वार्टर और विश्वविद्यालय परिसर में 12.90 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बहुमंजिला पार्किंग परिसर का शिलान्यास किया।हिमाचल प्रदेश महाविद्यालय शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 5.25 लाख रुपये का चेक भेंट किया।

यह भी पढ़े… स्वतंत्रता दिवस 2022 : युवाओं-आदिवासियों के लिए सीएम शिवराज ने की बड़ी घोषणा, जल्द मिलेगा लाभ

हिमाचल प्रदेश शासकीय महाविद्यालय शिक्षक संघ ने विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के शिक्षकों के लिए यूजीसी के पैमानों को लागू करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया और राज्य के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों के लिए यूजीसी के मापदण्डों को लागू करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंजाब ने अभी भी इन सिफारिशों को लागू नहीं किया है।

बता दे कि हिमाचल प्रदेश के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में कार्यरत 32000 शिक्षकों- कर्मचारियों को एक जनवरी, 2022 से UGC Pay Scale मिलेगा।इसके लिए शिक्षा विभाग ने पहले ही अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत एक जनवरी, 2016 से 31 दिसंबर, 2021 तक का संशोधित वेतनमान एरियर के तौर पर मिलेगा। इसके लिए 337 करोड़ रुपये जारी किए गए है। वर्ष 2021-22 के लिए इसमें वार्षिक 113 करोड़ रुपये का अनुमानित व्यय होगा। चालू वित्तीय वर्ष की शेष अवधि के लिए यह 75 करोड़ रुपये होंगे। UGC पे स्केल मिलने पर विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के वेतन में 15000 से 35000 रुपये की बढ़ोतरी होगी। प्रोफेसरों, असिस्टेंट और एसोसिएट प्रोफेसरों को UGCपे स्केल मिलेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews