कर्मचारियों को इस दिन मिलेगा नया वेतनमान! विकल्प के लिए 15 अप्रैल लास्ट डेट, विभाग के निर्देश जारी

mp news

demo pic

शिमला, डेस्क रिपोर्ट।6th Pay Commission हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों (Himachal Employees) के लिए काम की खबर है।नए वेतनमान के लिए सरकारी कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक इंतजार करना होगा। छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत हिमाचल सरकार ने पंजाब की तर्ज पर वेतन मान का विकल्प चुनने के लिए कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक का समय दिया है।वित्त विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए है कि कर्मचारी से वेतन वृद्धि को लेकर ऑप्शन मांगकर विभाग को सूचित किया जाए।

यह भी पढ़े.. महाराष्ट्र में मनसे की चेतावनी- मस्जिदों से हटाओ लाउडस्पीकर वरना करेंगे हनुमान चालीसा

दरअसल, बीते साल ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने छठे वेतनमान के लाभ देने का ऐलान कर दिया था, लेकिन तीन महीने बीतने के बाद भी छठे वेतन आयोग की सिफारिशें लागू नहीं कर पाई है।इसका कारण सरकार द्वारा दिए गए दो विकल्प थे। हिमाचल सरकार नया वेतनमान जारी करने की अधिसूचना जारी होने के बाद पहली बार कर्मचारियों को दो विकल्प दिए गए थे, ये 2.25 और 2.59 के गुणक के थे, इसके तहत वेतन वृद्धि का विकल्प चुनने का मौका दिया था, जिसका विरोध हुआ।

कर्मचारियों की ओर से मांग उठाए जाने के बाद फिर सीएम ने 15 फीसदी वेतन बढ़ोतरी का तीसरा विकल्प दिया गया, जिसके तहत 15 फीसदी बढ़ोतरी के विकल्प में एरियर नहीं देने के प्रावधान किया गया, जिसकी डेडलाइन मार्च तक थी, लेकिन अब इसे 15 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। वित्त विभाग ने नया वेतनमान चुनने के लिए अब कर्मचारियों को 15 अप्रैल 2022 समय दिया है।अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त ने इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को आदेश दिए हैं कि वे हिमाचल प्रदेश सिविल सेवाएं (संशोधित वेतन) 2022 के तहत 15 अप्रैल तक अपने विकल्प सुझाव सकते हैं।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों का डीए हुआ डबल, अप्रैल से इतनी बढ़कर आएगी सैलरी, इस दिन मिलेगा एरियर

बता दे कि हिमाचल प्रदेश में जनवरी 2016 से ही सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को छठे वेतन आयोग के लाभ दिया जाना है, लेकिन बार बार वेतन वृद्धि के लिए मौके देने और कर्मचारियों के विरोध के चलते यह आगे बढ़ता जा रहा है। अब आखरी बार 15 अप्रैल तक का समय दिया गया है, सभी कर्मचारियों से विकल्प मिलने के बाद ही जयराम ठाकुर सरकार छठे वेतनमान के लाभ कर्मचारियों एवं पेंशनर को देने पर अंतिम फैसला लेगी। इसका लाभ 20000 कर्मचारियों को मिलना है, चुंकी 1.80 लाख को लाभ मिलना शुरू हो गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews