कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, नए वेतनमान का ऐलान, फरवरी में बढ़कर मिलेगी सैलरी

2000 Rupee Note Exchange,

शिमला, डेस्क रिपोर्ट। 6th Pay Commission.हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों (Himachal Government Employees) के लिए बड़ी खुशखबरी है। ​हिमाचल सरकार ने कर्मचारियों के लिए छठे वेतन आयोग के तहत नए वेतनमान का ऐलान किया है। यह नया वेतनमान (New Pay Scale) एक जनवरी 2016 से लागू किया जाएगा, जो फरवरी 2022 में देय होगा। वहीं तीन साल में अनुबंध कर्मचारियों को अब 2 साल में नियमित किया जाएगा।इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।इस फैसले से कर्मचारियों की सैलरी में 4 से 30 हजार तक बढोतरी होगी।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढोतरी, एरियर का भी लाभ, फरवरी में बढ़कर आएगी सैलरी!

नए पे-कमीशन में कर्मचारियों को 28 फीसदी महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) मिलेगा। डीए का आदेश अलग से जारी किया गया है। नए वेतन आयोग के साथ ग्रेड पे सिस्टम और 4-9-14 की एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन स्कीम खत्म हो जाएगी, लेकिन स्टेप अप की सुविधा मिलेगी। वही एरियर जब सरकार तय करेगी, तब मिलेगा, हालांकि HRA-TA समेत अन्य भत्ते पिछले वेतन आयोग के हिसाब से ही फिलहाल मिलते रहेंगे।कर्मचारियों को 28 फीसदी महंगाई भत्ता देने की अधिसूचना भी जारी की गई है। एक जुलाई 2021 से 28 फीसदी डीए दिया जाएगा। इसे जनवरी महीने के फरवरी में दिए जाने वाले वेतन के साथ दिया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  नए वेतन आयोग के तहत दो विकल्प एक 2.25 और दूसरा 2.59 है, इसके तहत कर्मचारी 1-1-2016 की इन्क्रीमेंट के साथ गुणांक लागू करना चाहते है या नहीं, यह विकल्प रहेगा? इसके लिए कर्मचारियों को फॉर्म भरकर हेड ऑफिस को देना होगा। यदि कोई क्लेरिफिकेशन चाहिए हो, तो वह वित्त विभाग से लें। पहले दिए जा चुके 21 फीसदी आईआर को पे-फिक्सेशन के दौरान एडजस्ट किया जाएगा। नये पे-कमीशन में भी इन्क्रीमेंट तीन फीसदी ही रहेगी। इन नियमों में किसी भी तरह के बदलाव करने का अधिकार राज्य सरकार का होगा।

यह भी पढ़े.. मुख्यमंत्री हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट, ट्वीट कर दी जानकारी

हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार अपने कुल बजट का लगभग 43% कर्मचारियों और पेंशनभोगियों पर खर्च कर रही है। छठे वेतन आयोग के लागू होने के बाद ये बढ़कर 50 प्रतिशत तक हो जाएगा। सभी पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों को भी एक जनवरी, 2016 से संशोधित पेंशन और अन्य पेंशन लाभ दिया जाएगा।

यहां देखें कैलकुलेशन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अगर कोई अधिकारी और कर्मचारी 2012 के वेतन संशोधन का लाभ ना लेकर 2009 के नियमों को आधार बनाकर लाभ लेता है तो 31 दिसंबर 2015 को उसकी बेसिक पे 55,040 रुपये है तो फैक्टर 2.59 लगाकर उसका वेतन 1,42,000 के आसपास होगा और अन्य लाभ अलग से शामिल होंगे।अगर कोई कर्मचारी वर्ष 2012 के पुनर्संशोधन को आधार बनाकर नए वेतनमान का लाभ लेना चाहता है तो पहली विधि के अनुसार 31 दिसंबर 2015 को लिए वेतन को आधार बनाकर बेसिक वेतन 13,900 रुपये है और फैक्टर 2.25 लगाया तो यह गुना करने पर 31000 के आसपास बैठेगा और अन्य भत्ते अलग से शामिल होंगे।(यह एक अनुमान के तौर पर दर्शाया गया है, इसमें कम ज्यादा भी हो सकता है।)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews