इन कर्मचारियों को होली का तोहफा, वेतनमान में 15 फीसदी पर लगी मोहर, ऐसे मिलेगा लाभ

salary news

शिमला,डेस्क रिपोर्ट।6th Pay Commission. हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों (Himachal Pradesh Employees) को होली से पहले बड़ा तोहफा मिला है।सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Chief Minister Jai Ram Thakur) की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में सरकारी कर्मचारियों को लेकर बड़ा फैसला किया गया है। इसके तहत नया वेतनमान लेने के 15 फीसदी के तीसरे विकल्प की पोस्ट फैक्टो (कार्योत्तर) मंजूरी दी गई। सरकारी कर्मचारियों को नया वेतनमान देने के लिए तीन विकल्प दिए गए हैं।

यह भी पढ़े.. MPPEB : पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा पर सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा, लागू होगी नई पॉलिसी, मिलेगा लाभ

जयराम ठाकुर कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) में कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग की सिफारिशें लागू कर दी है।इनमें 15 फीसदी के विकल्प को राज्य सरकार पहले ही लागू कर चुकी है, प्रदेश सरकार ने 2.25 और 2.59 फीसदी बढ़ोतरी के विकल्प भी पहले से ही दे रखे हैं। सरकारी कर्मचारियों की मांग पर अब यह 15 फीसदी का तीसरा विकल्प भी दिया है। सरकार ने पंजाब की तर्ज पर कर्मचारियों को 15 फीसद की आप्शन प्रदान की है।हिमाचल प्रदेश सरकार ने 3 जनवरी 2022 को प्रदेश के कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग की सिफारिशों का लाभ प्रदान किया था।

यह भी पढ़े.. MPPEB : कर्मचारी चयन बोर्ड ने 208 पदों पर निकाली भर्ती, विज्ञापन जारी, 16 मार्च से शुरू होंगे आवेदन

इधर, मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार आउटसोर्स कर्मचारियों के मामलों को हल करने हेतु प्रतिबद्ध है।राज्य में सेवाएं दे रहे हजारों आउटसोर्स कर्मचारियों के कल्याण के लिए हम काफी चिंतित है।इसी दृष्टि से हमने आउटसोर्स कर्मियों की उचित मांगों को हल करने हेतु तीन सदस्यीय मंत्रिमण्डलीय उपसमिति का गठन किया है।हमारी सरकार ने गत दिसम्बर माह में सभी विभागों के साथ एक आदर्श निविदा साझा करते हुए प्रत्येक आउटसोर्स कर्मचारी को पे-स्लिप देना अनिवार्य किया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews