पुलिस ने पकड़े भूत! रात होते ही सड़कों पर करते थे लोगों को परेशान

पुलिस ने पकड़े भूत! रात होते ही सड़कों पर करते थे लोगों को परेशान

अजब-गजब:  कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरू की सड़कों पर भूतों को गिरफ्तार किया है, सुनने में यह अजीब लगे लेकिन ऐसा ही हुआ| दरअसल, यूट्यूब पर हिट्स पाने के लिए भूत बनकर वीडियो बनाने वाले यह लोग सड़कों पर घूमकर लोगों को डरते थे, इसकी शिकायत पुलिस को मिल रही थी| सड़कों पर भूत बनकर लोगों को डराने के आरोप में 7 यूट्यूबर्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  

एएनआई के मुताबिक ये लोग सड़क से गुजरने वाले लोगों को डराने के लिए भूत का भेष धरते थे। और जब वहां से गुजरने वाले लोग उनसे डरकर भागते थे, तो ये यूट्यूबर्स उनका वीडियो बना लेते थे, और उसे यूट्यूब पर अपलोड कर दिया करते थे। जिसे लेकर लोगों ने पुलिस में शिकायत की थी। पुलिस ने इस पर ध्‍यान देते हुए इन यूट्यूबर्स कार कार्रवाई की और इन्‍हें गिरफ्तार कर लिया।  इनकी उम्र 20-27 वर्ष बताई जा रही है। 

वीडियो के जरिये हिट्स पाने के लिए ये लोग भूतों की तरह डरावने कपड़े पहनकर और मेकअप करके रात के अंधेरे राहगीरों को डराते थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलुरु नॉर्थ डीसीपी एस कुमार ने कहा कि युवक जबरदस्ती राहगीरों को रोक रहे थे और उन्हें डरा रहे थे, उन्हें जमानती धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया और थाने में ही जमानत दे दी गई। लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इन्हें गिरफ्तार किया। इन दिनों प्रैंक का चलन बहुत बढ़ गया है। लोग मजाक और यूट्यूब पर हिट्स पाने के चक्कर में में कई बार हद पार कर जाते हैं। सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं| 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews