कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगी गुड न्यूज, डीए एरियर पर फैसला जल्द, खाते में आएंगे 2.18 लाख तक रुपए! जानें अपडेट

2000 Rupee Note Exchange,

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों ( 7th Pay Commission Central Government employees) के लिए अच्छी खबर आई है। लंबे समय से अटके 18 महीने के डीए एरियर ताजा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवंबर अंत तक डीए एरियर पर बड़ा फैसला हो सकता है, इसके ल‍िए कैबिनेट सेक्रेटरी के साथ जल्द कर्मचारी और पेंशनर्स यूनियन के प्रतिनिधियों की बैठक हो सकती है, इसके लिए समय तय हो चुका है।हालांकि अभी सरकार की तरफ से कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

यह भी पढ़े..MP Transfer : मध्य प्रदेश में फिर अधिकारियों के हुए तबादले, यहां देखें लिस्ट

दरअसल, केन्द्रीय कर्मचारियों का 1 जुलाई 2020 से 1 जनवरी 2021 तक के महंगाई भत्ते का एरियर बकाया है, जिस पर अबतक फैसला नहीं हो पाया है। हाल ही में ‘स्टाफ साइड’ की राष्ट्रीय परिषद के सचिव शिव गोपाल मिश्रा ने भी 18 अगस्त को कैबिनेट सेक्रेटरी एवं नेशनल काउंसिल (जेसीएम) के चेयरमैन को पत्र लिखा था, जिसमें ‘एरियर’ (18 Month DA Arrears ) तुरंत जारी करने की मांग की गई थी। वही पेंशनर्स ने यह अपील की है कि ‘वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) को रोके गए DA/DR के एरियर को देना चाहिए, इस पर तत्काल कार्रवाई पर हम अत्यंत आभारी रहेंगे। संभावना जताई जा रही है कि इस बार एरियर पर फैसला लिया जा सकता है।

यह भी पढ़े..MPESB MPPEB: 305 पदों पर निकली है भर्ती, 15 नवंबर से पहले करें apply, जानें आयु पात्रता

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कर्मचारियों के बढ़ते दबाव के बाद संभावना जताई जा रही है कि नवंबर में बकाया डीए एरियर पर फैसला हो सकता है। इस संबंध में जल्द वित्त मंत्रालय के डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग और व्यय विभाग (DOPT) के अधिकारियों की संयुक्त सलाहकार तंत्र (JSM) की बैठक हो सकती है, जिसमें डीए एरियर के भुगतान पर विचार हो सकता है। अगर सहमति बढ़ती है तो एरियर का जल्द भुगतान किया जा सकता है, अन्यथा कर्मचारियों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। सुत्रों की मानें तो केन्द्र सरकार द्वारा कर्मचारियों को एक बार में 2 लाख का भुगतान ना कर 3 किस्तों में भुगतान कर सकती है या फिर एक बार 1.50 लाख तक भी भुगतान पर सहमति बन सकती है।

ऐसे समझें एरियर का पूरा गणित

  • केंद्रीय कर्मचारियों को 18 महीने के महंगाई भत्ते का बकाया मिलता है तो एक मोटी रकम हाथ आएगी।अगर भुगतान होता है तो कर्मचारियों को उनकी सैलरी बैंड के अनुसार एरियर मिलेगा।
  • नेशनल काउंसिल ऑफ जेसीएम के शिवगोपाल मिश्रा का कहना है कि लेवल-1 के कर्मचारियों का DA एरियर 11,880 रुपए से लेकर 37,554 रुपए के बीच बनता है।
  • डीए एरियर का पैसा कर्मचारियों को उनकी सैलरी बैंड के अनुसार मिलेगा।लेवल-13 (7TH CPC बेसिक पे-स्केल 1,23,100 रुपए से 2,15,900 रुपए) या लेवल-14 (पे-स्केल) के लिए कैलकुलेशन की जाएगी तो एक कर्मचारी के हाथ में डीए एरियर का 1,44,200 रुपए से 2,18,200 रुपए का भुगतान किया जाएगा।
  • मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,  अगर कर्मचारी का मूल वेतन 18,000 रुपये है, उसे 3 महीने के हिसाब से बकाया डीए एरियर (4,320+3, 240+4,320) = 11,880 रुपये मिल सकता है।  इसमें जनवरी 2020 के 4320 रुपए , जून 2020 के 3240 रुपए और जनवरी 2021 के 4320 रुपए शामिल होंगे।
  • अगर कर्मचारी का मूल वेतन 56,000 रुपये है उसे 3 महीने का (13,656 + 10,242 + 13,656) = 37,554 रुपये का डीए एरियर मिलेगा। (यह आंकड़े एक उदाहरण के तौर पर दर्शाए गए है, इसमें बदलाव हो सकता है।)
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews