राज्य के लाखों कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगा राखी का तोहफा! फिर बढ़ेगा DA, एरियर का भी होगा भुगतान, जानें अपडेट्स

salary hike

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। एक तरफ केन्द्रीय कर्मचारियों के 5% महंगाई भत्ते को बढाने की अटकलें तेज है वही दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के 28 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों (7th Pay Commission UP Employees Pensioners) को भी जल्द गुड न्यूज मिल सकती है। है।ताजा मीडिया रिपोर्ट् रिपोर्ट्स के अनुसार, योगी सरकार जल्द कर्मचारियों पेंशनरों के डीए/डीआर में 3% की बढ़ोतरी करने जा रही है, इसके लिए वित्त विभाग ने प्रस्ताव बनाकर सीएम को भेज दिया है, अगस्त से पहले यानि जुलाई के अंत तक इस पर मुहर लगाई जा सकती है।

यह भी पढ़े…MP: मुख्यमंत्री को ठंडी चाय पिलाना फूड ऑफिसर को पड़ा भारी, शोकॉज नोटिस जारी

दरअसल, वर्तमान में उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को 31% महंगाई भत्ता और महंगाई राहत का लाभ दिया जा रहा है और इसी के हिसाब से सैलरी बनकर आ रही है। चुंकी जब भी केंद्र के तरफ से डीए बढ़ाया जाता है तभी यूपी में भी DA/DR वृद्धि की जाती है, ऐसे में केन्द्र ने साल की पहली बढोतरी कर दी है और अब दूसरी करने की तैयारी में है, लेकिन चुनाव के चलते यूपी में यह वृद्धि नही हो सकी, ऐसे में अब केन्द्र की तर्ज पर योगी आदित्यनाथ (Yogi Government) सरकार द्वारा 3 प्रतिशत और भत्ता बढाने की तैयारी है।इसके लिए वित्त विभाग ने सैलरी, महंगाई भत्ता और महंगाई राहत का प्रस्ताव बनाकर मुख्यमंत्री योगी को भेज दिया है, जिस पर अब फैसला होना है।

संभावना जताई जा रही है कि अगस्त से पहले डीे का ऐलान किया जा सकता है। इसके बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता केन्द्र के समान 34% हो जाएगा। इसका लाभ 16 लाख कर्मचारियों और 12 लाख पेंशनरों को मिलेगा। इसे 1 जनवरी 2022 से लागू किया जा सकता है, ऐसे में 5 महीने का एरियर का भी भुगतान किया जा सकता है। इससे राज्य सरकार पर प्रतिमाह करीब 220 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार आएगा। जनवरी से जोड़ा जाए तो मौजूदा समय करीब 1120 करोड़ रुपए का भार सरकार के रेवेन्यू पर आएगा।इधर, वहीं राज्य कर्मचारियों ने 3 प्रतिशत की बढ़ी दर से डीए का नकद भुगतान तत्काल सुनिश्चित करने की मांग की है।

यह भी पढ़े..MP Weather: 5 सिस्टम एक्टिव, 35 जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश-बिजली का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

बता दे कि साल में दो बार डीए बढता है यानि सरकारी कर्मचारियों के डीए और पेंशनरों के डीआर में बढ़ोतरी जनवरी और जुलाई महीनों से प्रभावी होती । जब भी केंद्र के तरफ से डीए बढ़ाया जाता है तभी यूपी में भी कर्मचारियों पेंशनरों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में वृद्धि की जाती है।नियमानुसार, केंद्र सरकार ने कर्मचारियों का जनवरी का डीए बढ़ा दिया है, लेकिन चुनाव के कारण यूपी में जनवरी वाला डीए नहीं बढ़ पाया था। अब योगी सरकार इसको बढ़ाने की तैयारी में है। हालांकि एक महीने बाद फिर से केंद्र में कर्मचारियों का जुलाई वाला डीए बढ़ने वाला है, लेकिन यूपी में यह डीए नवंबर और दिसंबर के बीच बढाया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews