नवरात्रि से पहले लाखों कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा! 96 हजार तक बढ़ेगी सैलरी, जानें ताजा अपडेट

salary news

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 52 लाख केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government employees) के खुशखबरी है। फिटमेंट फैक्टर पर ताजा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवरात्रि से पहले केन्द्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर पर मोदी सरकार फैसला ले सकती है। फिटमेंट फैक्टर को 2.57 फीसदी से बढ़ाकर 3.68 फीसदी किया जा सकता है।अगर ऐसा हुआ तो कर्मचारियों की सैलरी में 96 हजार तक उछाल देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सितंबर में होगा एरियर का भुगतान, 75 हजार तक खाते में आएगी राशि!

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फेस्टिवल सीजन में केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के साथ फिटमेंट फैक्टर का तोहफा मिल सकता है। सितंबर महीने में डीए के साथ फिटमेंट फैक्टर का ऐलान किया जा सकता है। माना जा रहा है कि इसके लिए एक ड्राफ्ट भी तैयार किया जाएगा, जिसे जल्द केन्द्र सरकार के साथ शेयर किया जाएगा।वही संघ और सरकार की बैठक में विस्तार से चर्चा होने के बाद इसे सितंबर में इस पर फैसला लिया जा सकता है।

यह भी पढ़े..MPPEB: उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर, 6 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन, अक्टूबर में परीक्षा, जानें डिटेल्स

संभावना है कि फिटमेंट फैक्टर 2.57 फीसदी से बढाकर 3.68 फीसदी तक किया जा सकता है ।अगर सहमति बनती है तो इसे 1 सितंबर 2022 से लागू किया जा सकता है। इससे बेसिक सैलरी में 8000 का इजाफा होगा, यह 18000 से बढकर 26000 हो जाएगी । आखिरी बार 2017 में एंट्री लेवल बेसिक पे 7000 रूपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 18000 रूपये की गई थी। इसके लागू होने से लेवल मैट्रिक्स 1 से केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 26,000 रुपये से शुरू हो जाएगी। हालांकि अभी तक सरकार की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है।

फिटमेंट फैक्टर क्यों जरूरी

  • 7वें वेतन आयोग में केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) से तय होती है ।
  • फिटमेंट फैक्टर का केन्द्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी तय करने में अहम रोल माना जाता है।
  • इस फैक्टर के कारण ही केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में ढाई गुना से अधिक की बढ़ोतरी होती है।
  • फिटमेंट फैक्टर के आधार पर ही पुरानी बेसिक पे से रिवाइज्ड बेसिक पे की कैलकुलेशन की जाती है।
  • पिछली वेतन आयोग की रिपोर्ट में फिटमेंट फैक्टर एक महत्वपूर्ण सिफारिश है, इसी आधार पर वेतन वृद्धि तय होगी।

कितनी बढ़ेगी सैलरी

  • वर्तमान में केन्द्रीय कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर 2.57 गुना है, इसी आधार पर न्यूनतम बेसिक सैलरी 18000 रुपये है और अधिकतम बेसिक सैलरी 56900 रुपये है।
  • उदाहरण के तौर पर, यदि किसी केंद्रीय कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है, तो भत्तों को छोड़कर उसकी सैलरी 18,000 X 2.57= 46,260 रुपए का लाभ होगा।
  • 3.68 होने पर सैलरी 95,680 रुपये (26000 X 3.68 = 95,680) हो जाएगी यानि सैलरी में 49,420 रुपए लाभ मिलेगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews