कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, सरकार ने बढ़ाया 11% DA, सैलरी में आएगा बंपर उछाल

कर्मचारियों

देहरादून, डेस्क रिपोर्ट। उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।दीवाली से पहले उत्तराखंड सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स को डीए और डीआर (DA/DR) की सौगात दी है।पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों का DA (महंगाई भत्ता) बढ़ाकर 11 फीसदी कर दिया है।इसके बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 28 प्रतिशत हो गया है। इसके चलते सरकार पर सालाना 1800 करोड़ रुपये खर्च  आएगा।

यह भी पढ़े.. नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान- मप्र के कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिलेगी खुशखबरी

शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami) की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) हुई, जिसमें राज्य के सरकारी, अर्द्ध सरकारी व कार्यप्रभारित कार्मिकों और पेंशनर को महंगाई भत्ता और राहत का बड़ा तोहफा दिया गया। सरकार ने कर्मचारियों का डीए 11 प्रतिशत बढ़ा दिया है, एक जुलाई से महंगाई भत्ता 11 फीसद बढ़ाकर, यानी 28 फीसद दिया जाएगा। शासन ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया।इसका लाभ राज्य के 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स हो हुआ है।

यह भी पढ़े.. Bank Holidays 2021: अक्टूबर में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द निपटा लें जरुरी काम

बता दे कि हाल ही में केंद्र की मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों (Central employees and pensioners) के लिए महंगाई भत्ता और महंगाई राहत को वर्तमान दर से बढ़ाकर 1 जुलाई, 2021 से 28 फीसदी करने का एलान किया था। इस कदम से केंद्र सरकार के करीब 48.34 लाख कर्मचारियों व 65.26 लाख पेंशनभोगियों को लाभ हुआ है, इसके बाद से ही अलग अलग अलग राज्यों में महंगाई भत्ता और राहत बढ़ाकर कर्मचारियों को सौगात देने का सिलसिला जारी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews