लाखों पेंशनरों के लिए खुशखबरी, महंगाई राहत में इजाफा, जानें कितनी बढ़कर मिलेगी पेंशन

employees news

नई दिल्ली, डेस्क डेस्क। 7th Pay Commission: केन्द्रीय सरकारी कर्मचारियों की तरह केन्द्रीय पेंशनरों को भी मोदी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। मोदी सरकार ने पेंशनरों और फैमिली पेंशनरों के महंगाई राहत को रिवाइज किया है, इसके बाद पेंशनरों की महंगाई राहत 31% से बढ़कर 34% हो गई है।यह 1 जनवरी 2022 से लागू होगा। इस संबंध में पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने आदेश जारी कर दिया है ।

यह भी पढ़े.. MP TET पेपर लीक मामला: व्हिसल ब्‍लोअर डॉ. आनंद राय दिल्‍ली से गिरफ्तार

पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग (Department of Pension & Pensioners Welfare) ने बताया कि केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों, पारिवारिक पेंशनभोगियों का महंगाई राहत (Dearness Relief – DR) 1 जनवरी 2022 से 3% बढ़ाकर 34% कर दिया गया है। पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने ट्वीट के जरिये इसकी जानकारी दी।पेंशन और पेंशनर्स कल्याण विभाग ने ट्वीट किया कि DoPPW ने 01.01.2022 से केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों/पारिवारिक पेंशनभोगियों को देय मंहगाई राहत को मूल पेंशन/पारिवारिक पेंशन की मौजूदा दर 31 प्रतिशत से बढ़ाकर 34 प्रतिशत करने के आदेश 05.04.2022 को जारी किए हैं।

आदेश के मुताबिक, केंद्र सरकार सहित केंद्र सरकार के पेंशनभोगी/पारिवारिक पेंशनभोगी पीएसयू/स्वायत्त निकायों में एब्जोर्बी पेंशनर्स जिनके संबंध में इस विभाग के कार्यालय ज्ञापन संख्या 4/34/2002-पी एंड पीडब्ल्यू (डी) खंड ढ्ढढ्ढ दिनांक 23.06.201 7 के तहत आदेश जारी किए गए हैं, ताकि 15 साल की कम्यूटेशन अवधि की समाप्ति के बाद पूर्ण पेंशन की बहाली हो सके।वही सशस्त्र सेना पेंशनभोगियों और नागरिक पेंशनभोगियों को रक्षा सेवा अनुमानों से भुगतान किया गया।इसमें अखिल भारतीय सेवा पेंशनभोगी, रेलवे पेंशनभोगी/पारिवारिक पेंशनभोगी, पेंशनभोगी जो अनंतिम पेंशन प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, 2022 में वेतन में होगी 8 से 12% तक वृद्धि! सैलरी में आएगा बंपर उछाल

वही बर्मा/पाकिस्तान से विस्थापित सरकारी पेंशनभोगियों के बर्मा नागरिक पेंशनभोगी/पारिवारिक पेंशनभोगी और पेंशनभोगी/परिवार, जिनके संबंध में इस विभाग के दिनांक 11.09.2017 के कार्यालय ज्ञापन संख्या 23/3/2008-पी एंड पीडब्लू (बी) के तहत आदेश जारी किए गए हैं।पेंशनभोगी पोर्टल की वेबसाइट के अनुसार डीआर को आम तौर पर मार्च और सितंबर के महीनों के दौरान साल में दो बार बढ़ाया जाता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews