
लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट।7th Pay Commission केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा महंगाई भत्ते और महंगाई राहत 34% किए जाने के बाद अब राज्यों में भी इस बढ़ाने की कवायद शुरू हो गई है। केन्द्रीय कर्मचारियों और राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों पेंशनरों के डीए/डीआर 3 प्रतिशत बढ़ोतरी के बाद अब खबर आ रही है जल्द उत्तर प्रदेश के 28 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों (UP Employees Pensioners) को भी जल्द बड़ी सौगात दी जा सकती है।जल्द इन कर्मचारियों का भी महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ाया जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़े.. Vyapam Recruitment 2022: 400 पदों पर निकली भर्ती, 7 अप्रैल लास्ट डेट, मई में होगी परीक्षा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी विधानसभा चुनावों में शानदार जीत के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ राज्य के करीब 16 लाख कर्मचारियों और 12 लाख पेंशनरों को जल्द बड़ा तोहफा दे सकती है।केन्द्र के ऐलान के बाद योगी सरकार भी कर्मचारियों पेंशनरों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकती है, जिसके बाद यूपी के कर्मचारियों का भी डीए/डीआर केन्द्र के समान 34 प्रतिशत हो जाएगा।सुत्रों की मानें तो इसको लेकर वित्त विभाग ने तैयारियां भी शुरू कर दी है, बस सीएम के ऐलान का इंतजार है।
संभावना जताई जा रही है कि जल्द योगी सरकार इसका ऐलान कर सकती है और कर्मचारियों को अप्रैल के वेतन के साथ मई में बढ़ा हुए डीए व डीआर दिया जा सकता है, इससे कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा।चुंकी केंद्र के आदेश के बाद ही यूपी में भी डीए व डीआर बढ़ाया जाता है। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक, राज्य में 3 फीसदी वृद्धि होने पर कर्मचारियों और पेंशनरों का डीए व डीआर 34 फीसदी हो जाएगा। वर्तमान में सरकारी कर्मचारियों को 31 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, योगी सरकार द्वारा कर्मचारियों के डीए और डीआर में तीन फीसदी वृद्धि करने पर राज्य सरकार पर सालाना करीब 1000 करोड़ रुपये अतिरिक्त भार आएगा। वही इसका लाभ 1 जनवरी 2022 से दिया जा सकता है। चुंकी जुलाई 2021 में तीन फीसदी डीए वृद्धि का लाभ देने का फैसला बीते नवंबर में किया था, जो दिसंबर के वेतन के साथ कर्मचारियों को मिला। एरियर का भुगतान पीएफ और अन्य बचत पत्रों के माध्यम से किया गया था।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

