17 लाख कर्मचारियों को बड़ी राहत, जून में होगा बकाया एरियर का भुगतान, खाते में 40000 तक आएगी राशि

2000 Rupee Note Exchange,

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट।7th pay commission. एक तरफ केन्द्रीय कर्मचारियों को अबतक 18 महीने के बकाया डीए एरियर (18 Month DA Arrears) पर कोई राहत नहीं मिली है,वही दूसरी तरफ महाराष्ट्र के 17 लाख कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है।ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महाराष्ट्र सरकार ने सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत एरियर के बकाये की तीसरी किस्त को जून में देने का फैसला किया है।अबतक इन कर्मचारियों को दो किस्तें जारी की जा चुकी है।

यह भी पढ़े..MP Admission: कॉलेज छात्रों के लिए काम की खबर, 8 जून तक भरे जाएंगे फॉर्म, जानें नियम-पात्रता

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महाराष्ट सरकार के इस फैसले से राज्य के सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में करीब 40 हजार तक फायदा मिलेगा। इसके तहत ग्रुप ए के अध‍िकार‍ियों को 30 से 40 हजार रुपये,ग्रुप बी वाले अध‍िकार‍ियों को 20 से 30 हजार रुपये,ग्रुप सी वालों को 10 से 15 हजार और चौथी श्रेणी वालों को 8 से 10 हजार रुपये का लाभ मिलेगा।राज्‍य के सेवारत कर्मचार‍ियों को यह राशि अकाउंट में या उनके पीएफ अकाउंट में भेजी जाएगी वही र‍िटायर्ड कर्मचार‍ियों के पीएफ अकाउंट में यह पैसा ट्रांसफर होगा।

यह भी पढ़े..PM Kisan: 11वीं किस्त की तारीख तय, मंगलवार को खाते में आएंगे 2000, किसानों के लिए एक और बड़ी अपडेट

बता दे कि वर्तमान में महाराष्ट्र के कर्मचारियों-पेंशनरों को 31% महंंगाई भत्ते का लाभ मिल रहा है। साल 2019 में महाराष्ट्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के साथ जिला परिषद और नगर निगम के कर्मचारियों के लिए भी 7वां वेतन आयोग (7th Pay Commission) लागू किया गया था। इसके तहत वर्ष 2019-20 से आगामी 5 वर्षों में बकाया राशि का भुगतान 5 समान किश्तों में करने का निर्णय लिया गया है, अब तीसरी क‍िस्‍त म‍िलने के बाद चौथी और पांचवीं क‍िस्‍त बाकी रह जाएगी, जिसे अगस्त सितंबर में जारी किया जा सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews