कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज! बकाया DA arrears पर आई नई अपडेट, जानें कब खाते में आएंगे 1.50 लाख?

2000 Rupee Note Exchange,

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 7th Pay Commission. केंद्रीय कर्मचारियों ( Central Government employees) के महंगाई भत्ते में 3% बढोतरी के बाद डीए 31% से बढ़कर 34% हो गया है, जो की 1 जनवरी 2022 से लागू होगा। वही 3 महीने का एरियर का भी भुगतान किया जाएगा। इसी बीच कर्मचारियों के 18 महीने के बकाया डीए एरियर पर नई अपडेट सामने आई है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बकाया एरियर पर जल्द फैसला हो सकता है, इसके लिए मोदी सरकार एक योजना बना रही है, जिसके तहत कर्मचारियों को एकमुश्त 1.50 रुपये भुगतान किया जा सके। हालांकि सरकार की तरफ से अभी कोई पुष्टि नहीं की गई है।

यह भी पढ़े.. मप्र गेहूं उपार्जन: किसानों को बड़ी राहत, अब 17 अप्रैल तक होगी स्लॉट बुकिंग, जानें नियम

दरअसल, केन्द्रीय कर्मचारियों का 18 महीने यानि जनवरी 2020 से लेकर जून 2021 तक का डीए अभी बकाया है, जिसका फैसला होना है।हाल ही में जेसीएम के सदस्य और एआईडीईएफ के महासचिव सी. श्रीकुमार ने इस संबंध में कैबिनेट सचिव को भी पत्र लिखा था और कर्मचारियों को उम्मीद थी कि DA बढ़ाने के साथ साथ सरकार एरियर पर भी फैसला ले सकती है, लेकिन सरकार ने डीए/डीआर और जनवरी से मार्च तक के तीन महिने के एरियर देने का फैसला किया लेकिन 18 महीने के बकाया एरियर पर कोई घोषणा नहीं की।

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार एकमुश्त 1.50 रुपये सरकारी कर्मचारियों को देने की योजना बना रही है।नेशनल काउंसिल ऑफ ज्‍वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (JCM) के सचिव (स्टाफ साइड) शिव गोपाल मिश्रा का कहना है कि कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, वित्त मंत्रालय, व्यय विभाग के अधिकारियों के साथ JCM की ज्वाइंट मीटिंग में जल्द ही होनी है, जिसमें इस पर अंतिम फैसला हो सकता है।34% महंगाई भत्ता करने के बाद सरकारी कर्मचारियों को उम्मीद है कि DA एरियर देने को लेकर सरकार विचार करेगी और इसका हल जल्द निकालेगी।

यह भी पढ़े.. पेंशनरों की पेंशन पर नई अपडेट, संशोधित अधिसूचना जारी, इन्हें नहीं मिलेगा लाभ

इधर, काउंसिल ने भी सरकार के सामने मांग रखी है कि DA बहाल करते वक्त 18 महीने से पेंडिंग DA एरियर का भी वन टाइम सेटलमेंट (One Time Settlement) कर दिया जाए या फिर सरकार तीन-चार किश्तों में एरियर की राशि का भुगतान कर सकती है। अगर सरकार डीए एरियर का भुगतान करती है तो कर्मचारियों को 2 लाख से ज्यादा का लाभ मिलेगा।वही एरियर की राशि अलग-अलग ग्रेड के कर्मचारियों के लिए अलग-अलग होगी।

देखें डीए एरियर का कैलकुलेशन

  • अगर कर्मचारी का मूल वेतन 18,000 रुपये है, उसे 3 महीने के हिसाब से बकाया डीए एरियर (4,320+3,240+4,320) = 11,880 रुपये मिल सकता है। वही अन्य भत्ते भी इसमे शामिल हो सकते है।7वें वेतन आयोग के तहत मिनिमम ग्रेड पे पर कर्मचारियों का जुलाई से दिसंबर 2020 तक DA एरियर 3,240 रुपये [18,000 का 3 फीसदीx6] मिल सकती है
  • लेवल-1 के कर्मचारियों का बकाया डीए 12 हजार से 37 हजार के बीच बनेगा हैं, वहीं लेवल 14 के कर्मचारियों का बकाया डीए 1,44,200 रुपए से 2,18,200 रुपए होगा।कर्मचारी का मूल वेतन 56,000 रुपये है उसे 3 महीने का (13,656 + 10,242 + 13,656) = 37,554 रुपये का डीए एरियर मिलेगा।
  • लेवल-1 के कर्मचारियों का DA एरियर 11,880 रुपये से लेकर 37,554 रुपये बनेगा।लेवल-13 (7th CPC बेसिक पे-स्केल 1,23,100 रुपये से 2,15,900 रुपये) मिलेगा।

(यह आंकड़े एक उदाहरण के तौर पर दर्शाए गए है, इसमें बदलाव हो सकता है।)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews