कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! पेंडिंग DA arrears पर आया ताजा अपडेट, जानें कब खाते में आएंगे 2 लाख?

salary hike

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 7th Pay Commission.महंगाई भत्ते की सौगात के बाद केंद्रीय कर्मचारियों ( Central Government employees) को एक बार फिर गुड न्यूज मिल सकती है।जल्द 18 महीने के बकाया डीए एरियर का इंतजार खत्म हो सकता है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बकाया एरियर पर इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में फैसला लिया जा सकता है। इसका लाभ 1 करोड़ कर्मचारियों को मिलेगा। इससे कर्मचारियों की सैलरी में 1.44 लाख से 2.18 लाख तक का फायदा मिलेगा। हालांकि सरकार की तरफ से अभी कोई पुष्टि या अधिकारिक बयान नहीं आया है।

यह भी पढ़े.. पेंशनरों की पेंशन पर बड़ी अपडेट, जल्द मिलेगा 6 लाख से ज्यादा को लाभ! खाते में आएगी इतनी राशि 

दरअसल, 3% बढोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों ( Central Government employees) का कुल महंगाई भत्ता 34% हो गया है और 3 महीने का एरियर का  भुगतान भी मई में किया जाएगा। वही उम्मीद है कि अब सरकार जल्द कर्मचारियों के जनवरी 2020 से लेकर जून 2021 तक के बकाया डीए एरियर पर भी फैसला ले सकती है, बीते महीनों सरकार ने कहा था कि डीए एरियर (DA Arrears) पर फिलहाल विचार नहीं किया जा रहा है, लेकिन अब डीए बढ़ने के बाद संभावना जताई जा रही है कि इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में इस पर फैसला आ सकता है,हालांकि 18 महीने का डीए एरियर को अभी फिलहाल एजेंडे में शामिल नहीं किया गया है, लेकिन कर्मचारियों को उम्मीद है कि जल्द इस पर विचार किया जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार की एकमुश्त 1.50 रुपये सरकारी कर्मचारियों को देने की भी योजना है।नेशनल काउंसिल ऑफ ज्‍वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (JCM) के सचिव (स्टाफ साइड) शिव गोपाल मिश्रा की मानें तो कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, वित्त मंत्रालय, व्यय विभाग के अधिकारियों के साथ JCM की ज्वाइंट मीटिंग जल्द हो सकती है। हाल ही में JCM के सदस्य और AIDEF के महासचिव सी. श्रीकुमार ने इस संबंध में कैबिनेट सचिव को भी पत्र लिखा था।इधर, काउंसिल ने भी सरकार के सामने मांग रखी है कि DA बहाल करते वक्त 18 महीने से पेंडिंग DA एरियर का वन टाइम सेटलमेंट (One Time Settlement) कर दिया जाए या फिर सरकार तीन-चार किश्तों में एरियर की राशि का भुगतान कर सकती है।

यह भी पढ़े.. शासकीय योजनाओं के लिए बढ़ाया जाएगा जांच का दायरा, लाभार्थियों की होगी पड़ताल, विभाग ने कलेक्टर्स को दिए निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,  अगर सरकार डीए एरियर का भुगतान करती है तो कर्मचारियों को 2 लाख से ज्यादा का लाभ मिलेगा।वही एरियर की राशि अलग-अलग ग्रेड के कर्मचारियों के लिए अलग-अलग होगी।लेवल-1 के कर्मचारियों का DA एरियर 11,880 रुपये से लेकर 37,554 रुपये बनेगा।लेवल-13 (7th CPC बेसिक पे-स्केल 1,23,100 रुपये से 2,15,900 रुपये) मिलेगा।वहीं लेवल 14 के कर्मचारियों का बकाया डीए 1,44,200 रुपए से 2,18,200 रुपए होगा।कर्मचारी का मूल वेतन 56,000 रुपये है उसे 3 महीने का (13,656 + 10,242 + 13,656) = 37,554 रुपये का डीए एरियर मिलेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews