कर्मचारियों को फिर मिलेगी गुड न्यूज, बेसिक सैलरी में होगा इजाफा! जानें कितना बढ़ जाएगा वेतन?

employees news

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 7th pay commission: एक तरफ केन्द्र की मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों (Central government employees) का  महंगाई भत्ता  34% कर दिया है वही दूसरी तरफ 18 महीने के बकाया डीए एरियर देने से इंकार कर दिया है। अब सवाल ये है कि कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर बढ़ेगा या नहीं? हालांकि हाल ही की मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केन्द्र की मोदी सरकार जल्द केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर पर फैसला कर सकती है।अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 26000 हो जाएगी और इसका लाभ 52 लाख कर्मचारियों को मिलेगा।

यह भी पढ़े.. अब महंगे होंगे घर और गाड़ी, SBI समेत इन 2 बैंकों ने कर दी ब्याज दरों में वृद्धि

दरअसल,  कर्मचारियों की सैलरी में फिटमेंट फैक्टर का अहम रोल होता है, इसके कारण ही वेतन में ढाई गुना से अधिक की बढ़ोतरी होती है।लंबे समय से केन्द्रीय कर्मचारी फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor 3.68 hike) को 2.57 गुना से बढ़ाकर 3.68 गुना करने की मांग कर रहे हैं, इसको लेकर कई दौर की बैठकें भी हो चुकी है। DA की बढ़ोतरी के बाद  से ही कर्मचारियों का संघ इसको लेकर सरकार पर दबाव बनाये हुए है। अब अंतिम फैसला मोदी सरकार को लेना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,  महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद अब मोदी सरकार जल्द फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने पर भी विचार कर सकती है।अगर फिटमेंट फैक्टर बढ़ाया जाता है तो  बेसिक सैलरी में बड़ा इजाफा देखने को मिलेगा।कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18000 से सीधे 26000 हो जाएगी।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 18 महीने के बकाया DA Arrear पर आया केन्द्र का जवाब! जानें 2.18 लाख मिलेंगे या नहीं?

इधर, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो खजाने पर भार और वित्तिय संकट को देखते हुए फिलहाल मोदी सरकार साल 2022 में फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने के मूड में नहीं है। कहा तो यह भी जा रहा है कि अगले वेतन आयोग (Pay Commission) तक फिटमेंट फैक्टर पर कोई फैसला नहीं लिया जा सकता है, लेकिन कर्मचारियों की सैलरी को लेकर सरकार नया फॉर्मूला लाने की तैयारी में है, जिससे समय समय पर कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई जा सके।इससे पहले न्यूनतम बेसिक सैलरी 6,000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये की गई थी।जून 2017 में 34 संशोधनों के साथ सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को मंजूरी के बाद एंट्री लेवल बेसिक पे 7,000 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 18,000 रुपये किया गया, जबकि उच्चतम स्तर यानी सचिव को 90,000 रुपये से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये किया गया था।

फिटमेंट फैक्टर से कितनी बढ़ेगी सैलरी

  • कर्मचारी की बेसिक सैलरी को 7वें वेतन आयोग के फिटमेंट फैक्टर 2.57 से गुणा करके निकाला जाता है।
  • अगर फिटमेंट फैक्टर को 2.57 गुना से बढ़ाकर 3.68 गुना किया जाता है तो बेसिक सैलरी में 8000 का लाभ मिलेगा और यह 26000 हो जाएगी।यानि फिटमेंट फैक्टर बढने पर बेसिक सैलरी 18000 से सीधे 26000 हो जाएगी।
  • उदाहरण के तौर पर, यदि किसी केंद्रीय कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है, तो भत्तों को छोड़कर उसकी सैलरी 18,000 X 2.57= 46,260 रुपए का लाभ होगा।वही 3.68 होने पर सैलरी 95,680 रुपये (26000X3.68 = 95,680) हो जाएगी यानि सैलरी में 49,420 रुपए लाभ मिलेगा।अगर इसे बढ़ाकर 3 किया जाता है तो बेसिक सैलरी 21000 रुपए होगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews