कर्मचारियों को मार्च अंत में मिलेगी गुड न्यूज! सैलरी में आएगा बंपर उछाल, जानें कितनी होगी बढ़ोतरी

salary news

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 7th Pay Commission. केंद्रीय कर्मचारियों ( Central Government employees) को जल्द गुड न्यूज मिल सकती है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मोदी सरकार (Modi Government) 31 मार्च से पहले फिटमेंट फैक्टर बढ़ा सकती है। मार्च अंत तक फिटमेंट फैक्टर बढ़ा तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में 50 हजार तक इजाफा हो सकता है। फिटमेंट फैक्टर बढ़ने से कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 26000 तक हो जाएगी।इससे करीब 52 लाख कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। हालांकि सरकार की तरफ से कोई पुष्टी या अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़े…कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने जारी किया ये फरमान, छुट्टियां भी रद्द

दरअसल, लंबे समय से केन्द्रीय कर्मचारियों द्वारा फिटमेंट फैक्टर 2.57 से बढ़ाकर 3.68 करने की मांग की जा रही है। कर्मचारियों का कहना है कि फिटमेंट फैक्टर को 3.68 गुना किया जाए, ताकी सरकारी कर्मचारियों (Government Employees Salary Hike) का न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये हो सके।वही अधिकतम सैलरी वाले कर्मचारियों को और ज्यादा इजाफा होगा। अगर मोदी सरकार कर्मचारियों की मांग मान लेती है तो उनकी बेसिक सैलरी में सीधे सीधे करीब 8,000 रुपये की बढ़ोतरी होगी।आखरी बार फिटमेंट फैक्टर 6 साल पहले 2016 में बढ़ा था और बेसिक सैलरी 6000 से बढ़कर 18000 रुपए हो गई थी।

यह भी पढ़े. MP: लापरवाही पर बड़ा एक्शन- 2 निलंबित, 7 दिन का वेतन काटा, 5 प्राचार्यों समेत 89 को नोटिस

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मोदी सरकार जल्द कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर मे वृद्धि कर सकती है। आपको बताते चले कि कर्मचारियों की बेसिक सैलरी को 7th Pay Commission के फिटमेंट फैक्टर 2.57 गुना से गुणा करके निकाला जाता है। अगर फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor 3.68 hike) को 2.57 गुना से बढ़ाकर 3.68 गुना होता है तो बेसिक सैलरी 18000 से सीधे 26000 हो जाएगी। जून 2017 में 34 संशोधनों के साथ सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को मंजूरी के बाद एंट्री लेवल बेसिक पे 7,000 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 18,000 रुपये किया गया, जबकि उच्चतम स्तर यानी सचिव को 90,000 रुपये से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये किया गया था। क्लास 1 के अधिकारियों के लिए शुरुआती वेतन 56,100 रुपये था।

ऐसे समझें कितनी बढ़ेगी सैलरी

  • फिटमेंट फैक्टर ही सभी केन्द्रीय कर्मचारियों का बेसिक वेतन तय करता है। खास बात ये है कि इसके बढ़ने से महंगाई भत्ता और अन्य भत्ते भी अपने आप बढ़ जाते है।
  • इस फैक्टर के कारण ही केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में ढाई गुना से अधिक की बढ़ोतरी होती है।
  • केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी भत्तों (Salary Allowances) के अलावा उसकी बेसिक सैलरी (Basic Salary) और फिटमेंट फैक्टर (Fitment factor) से ही तय होती है।
  • यदि फिटमेंट फैक्टर 2.57 फीसदी से 3.68 फीसदी होता है तो सैलरी में सीधे 8,000 रुपये की बढ़ोतरी होगी ।यानि कर्मचारियों का मूल वेतन बढ़कर सीधे 26,000 रुपये हो जाएगा।
  • उदाहरण के तौर पर,  यदि किसी सरकारी कर्मचारी का न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये है, तो 2.57 फिटमेंट फैक्टर के अनुसार सभी भत्तों को छोड़कर उसे 46,260 रुपये (18,000 X 2.57 = 46,260) सैलरी मिलेगी।
  • अलग अलग लेवल के कर्मचारियों की सैलरी में अलग अलग इजाफा होगा। जैसे यदि फिटमेंट फैक्टर 2.57 से बढ़कर 3.68 होता है, तब यही सैलरी 95,680 रुपये (26000X3.68 = 95,680) हो जाएगी। यानि अधिकतम सैलरी वाले कर्मचारियों को और ज्यादा इजाफा होगा।
  • इसका मतलब कुल मिलाकर कर्मचारियों की सैलरी में 49,420 रुपए का इजाफा होगा।अगर बेसिक पे 18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये हो जाता है तो मंहगाई भत्ता भी बढ़ जाएगा।

(यह आंकड़ें और कैलकुलेशन उदाहरण के तौर पर दर्शाया गया है, इसमें बदलाव भी हो सकता है। )

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews