कर्मचारियों को जल्द मिलेगा तोहफा! सैलरी में आएगा बंपर उछाल, DA Arrear पर ताजा अपडेट

2000 Rupee Note Exchange,

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 7th Pay Commission. केन्द्रीय कर्मचारियों (Central government employees) के लिए अच्छी खबर है।अगली कैबिनेट बैठक में 1 करोड़ केन्द्रीय कर्मचारियों को जल्द 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) की सौगात मिल सकती है, जिसके बाद कुल डीए 34% हो जाएगा और सैलरी में 2.30 लाख तक का उछाल आ सकता है। वही 18 महीने के बकाया डीए एरियर पर भी विचार किया जा सकता है।हालांकि सरकार की तरफ से कोई पुष्टी नहीं की गई है।

यह भी पढ़े.. Vyapam Recruitment: इस परीक्षा की Answer key जारी, 23 मार्च तक दावे-आपत्ति, 84 पदों पर होगी भर्ती

दरअसल, केंद्रीय कर्मचारियों ( Central Government employees Pensioners) को लंबे समय से 18 महीने जनवरी 2020 से लेकर जून 2021 तक के बकाया डीए एरियर का इंतजार है, इसको लेकर कई दौर की बैठके हो चुकी है, बावजूद इसके अबतक हल नहीं निकला है।वही केन्द्र सरकार भी कह चुकी है कि अभी एरियर पर कोई विचार नहीं, लेकिन कर्मचारियों को उम्मीद है कि जल्द इसका एकमुश्त भुगतान किया जा सकता है।इसको लेकर जल्द बैठक हो सकती है।इसका लाभ 60 लाख से ज्यादा केन्द्रीय कर्मचारियों और 50 लाख पेंशनरों को मिलेगा। सैलरी में भी 12 हजार से लेकर 2.18 लाख तक का लाभ देखने को मिलेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोदी सरकार अगली कैबिनेट बैठक में एरियर पर कोई फैसला ले सकती है।वही वन टाइम सेटलमेंट कर अकाउंट में करीब 18 महीने के एरियर (18 Months DA Arrear) एक साथ दिया जा सकता है। इससे कर्मचारियों की सैलरी में 2 लाख तक का फायदा होगा। यदि किसी कर्मचारी का मूल वेतन 18,000 रुपये है, उसे 3 महीने के हिसाब से बकाया डीए एरियर 11,880 रुपये, लेवल-1 के कर्मचारियों को 12000 से 37000, लेवल 14 के कर्मचारियों का बकाया डीए 1,44,200 रुपए से 2,18,200 रुपए मिलेगा।लेवल-13 (7th CPC बेसिक पे-स्केल 1,23,100 रुपये से 2,15,900 रुपये) मिलेगा।

यह भी पढ़े.. MP Government Job 2022: इन पदों पर निकली भर्ती, अच्छी सैलरी, 28 मार्च से पहले करें अप्लाई

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें काउंसिल ने सरकार के सामने मांग रखी है कि DA बहाल करते वक्त 18 महीने से पेंडिंग DA एरियर का भी वन टाइम सेटलमेंट (One Time Settlement) कर दिया जाए। भारतीय पेंशनभोगी मंच ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) को पत्र लिखकर इस पूरे मामले में हस्तक्षेप कर जल्द निर्देश जारी करने की अपील की है। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही कैबिनेट सेक्रेटरी के साथ इस मामले पर चर्चा की जा सकती है और कर्मचारियों को एकमुश्त राशि ट्रांसफर की जा रही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews