कर्मचारियों को फिर मिलेंगे 2 बड़े तोहफे! 20000 से ज्यादा बढ़ेगी सैलरी, जानें क्या है ताजा अपडेट

cpcss

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 7th pay commission: केंद्रीय कर्मचारियों (Central government employees) के लिए अच्छी खबर है।  34% महंगाई भत्ते और 3 महीने के एरियर की सौगात के बाद एक बार फिर सैलरी बढ़ सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केन्द्रीय कर्मचारियों को DA के बाद हाउस रेंट अलाउंस और ट्रैवल अलाउंस (Travel Allowance) का भी लाभ मिल सकता है।ये वृद्धि 3 प्रतिशत तक की जा सकती है। अगर ऐसा हुआ तो सैलरी में करीब 35 हजार तक की बढ़ोतरी होगी। हालांकि अभी तक इस मामले में सरकार की तरफ से कोई बयान या अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

यह भी पढ़े.. खरगोन में तीसरे दिन भी कर्फ्यू जारी, अलर्ट पर मप्र के सभी जिले, गृह मंत्री का बड़ा बयान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद अब मोदी सरकार हाउस रेंट अलाउंस (House Rent Allowance) में बढ़ोतरी कर सकती है।  वर्तमान में श्रेणियों के हिसाब से केन्द्रीय कर्मचारियों को 27%, 18% और 9% की दर से HRA मिल रहा है।X श्रेणी के शहरों में रहने या काम करने वाले सरकारी कर्मचारियों के HRA में  3 फीसदी तक वृद्धि हो सकती है, फिलहाल इन्हें 27 फीसदी एचआरए मिल रहा है। वही Y श्रेणी के शहरों के लिए 2 फीसदी बढ़ोतरी की जा सकती है, इन्हें 18-20 फीसदी एचआरए मिलता है और Z श्रेणी के शहरों के लिए 1 फीसदी एचआरए बढ़ाई जा सकती है, जिन्हें अभी 9-10 फीसदी की दर से HRA मिल रहा है।

दरअसल, डीए के बढ़ने के बाद एचआरए के भी बढ़ने की संभावना तेज हो गई है। चुंकी पिछले साल  जुलाई 2021 में DA बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया था और तब DA के 25% पार होने पर भी HRA रिवाइज हो गया था। अब चुंकी केन्द्रीय कर्मचारियों का डीए 3 प्रतिशत बढ़ोतरी के बाद 31% से बढ़कर 34% हो गया है, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही हाउस रेंट अलाउंस में भी 3% की बढोतरी की जा सकती है, लेकिन यह तब होगा जब DA 50 फीसदी पार होगा और फिर HRA 30%, 20% और 10% हो जाएगा, इससे सैलरी में करीब 20000 रुपए तक का लाभ मिलेगा।DoPT के अनुसार, केंद्रीय कर्मचारियों (Central employees Salary) का हाउस रेंट अलाउंस (HRA) में रिविजन महंगाई भत्ते के आधार किया जाता है।हालांकि यह कब होगा, इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

यह भी पढ़े.. 1 लाख पेंशनरों को बड़ा तोहफा, मिलेगा 7वें वेतनमान का लाभ, बढ़ेगी पेंशन, आदेश जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाउस रेंट अलाउंस की तरह ट्रैवल अलाउंस बढ़ोतरी की जा सकती है। ट्रैवल अलाउंस (Travel Allowance) को पे-मैट्रिक्स लेवल के आधार पर 3 वर्गों में बांटा गया है, इसमें शहरों और कस्बों को दो वर्गों में बांटा गया है। इसके कैलकुलेशन का फॉर्मूला Total Transport Allowance = TA + [(TA x DA% )\/100] है। TPTA शहरों में लेवल 1-2 के लिए TPTA 1350 रुपए, 3-8 लेवल कर्मचारियों के लिए 3600 रुपए और 9 से ऊपर के लेवल के लिए यह 7200 रुपए होता है। हायर ट्रांसपोर्ट अलाउंस वाले शहरों के लिए लेवल 9 और उससे ऊपर के कर्मचारियों को 7,200 रुपए ट्रांसपोर्ट अलाउंस और महंगाई भत्ता दिया जाता है।

वही अन्य शहरों के लिए TA भत्ता 3,600 रुपए और डीए, लेवल 3 से 8 तक के कर्मचारियों को 3,600 प्लस डीए और 1,800 प्लस डीए के साथ लेवल 1 और 2 के लिए 1,350 रुपए प्रथम श्रेणी शहरों के लिए और महंगाई भत्ता मिलता है, जबकि अन्य शहरों के लिए 900 रुपए प्लस डीए मिलता है।खास बात ये है कि जिन कर्मचारियों के पास कार की सुविधा है, उन्हें प्रति महीने 15,750 रुपए और महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाता है, ऐसे  में कार की सुविधा पे लेवल 14 और उससे ज्यादा पे-ग्रेड वाले कर्मचारियों को मिलती है।इसमे भी इजाफा हो सकता है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों-अधिकारियों को बड़ा झटका, CM ने दिया ये बड़ा आदेश, हो सकती है कार्रवाई

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews