कर्मचारियों को CM का बड़ा तोहफा-28 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाया, सैलरी में इजाफा

employees loan

पटना, डेस्क रिपोर्ट। सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।बिहार की नीतिश कुमार सरकार (Bihar government) ने केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) के समान (7th Pay Commission) महंगाई भत्ता 28% फीसदी करने का ऐलान किया है।अभी तक बिहार के कर्मचारियों को 12 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलता था।

यह भी पढ़े.. सरकारी नौकरी: इन पदों पर निकली है भर्ती, सैलरी 1.42 तक, जल्द करें एप्लाई

आज 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने राज्य सरकार (Nitish government) के अधिकारियों, कर्मचारियों (Government Employee) एवं पेंशनभोगियों का मंहगाई भत्ता बढ़ाए जाने की रविवार को घोषणा की है। उन्होंने ऐलान किया है कि  केंद्र सरकार की तर्ज पर राज्य सरकार के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पेंशनधारियों को एक जुलाई, 2021 से मंहगाई भत्ते DA की दर 11 प्रतिशत बढ़ाते हुए 28 प्रतिशत दी जाएगी।

यह भी पढ़े… मंत्री प्रेम सिंह पटेल की अचानक तबियत बिगड़ी, एयर एंबुलेंस से भोपाल शिफ्ट करने की तैयारी

इसके तहत एक जुलाई 2021 से बिहार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता (डीए) मिलेगा। इस फैसले के बाद सरकार पर लगभग 2.5 हजार करोड़ रुपए का वित्तीय बोझ आएगा।वही प्रदेश के करीब करीब चार लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा और सैलरी में भी काफी इजाफा होगा।अभी तक बिहार के कर्मचारियों को 12 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलता था।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews