15 अगस्त से पहले कर्मचारियों को मिल सकता है DA का तोहफा, सैलरी में होगा बंपर इजाफा

PPF

पटना, डेस्क रिपोर्ट। केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) के केंद्रीय कर्मचारियों (7th Pay Commission) को महंगाई भत्ता (DA) 17% से बढ़ाकर 28% फीसदी करने के बाद मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh), छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में इसकी मांग जोरों शोरों से उठाई जा रही है। इसी बीच खबर मिल रही है कि बिहार की नीतीश सरकार (Bihar government)  15 अगस्त 2021 से पहले कर्मचारियों को बड़ी सौगात दे सकती है।

यह भी पढ़े.. Bhopal News: आज से विधानसभा का मानसून सत्र, इन क्षेत्रों में लागू रहेगी धारा 144

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार की नीतीश सरकार (Nitish government) जल्द ही कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को DA का तोहफा देने की तैयारी में है, इसको लेकर वित्त विभाग इसे अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।संभावना जताई जा रही है कि 15 अगस्त से पहले इस संबंध में कैबिनेट बैठक में फैसला हो सकता है और राखी से पहले कर्मचारियों (Government Employee) को यह बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

इसके तहत एक जुलाई 2021 से बिहार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता (डीए) मिल सकता है।माना जा रहा है कि 15 अगस्त के पहले कर्मचारियों को बढ़ा हुआ 28 फीसदी DA का तोहफा मिल सकता है। इस फैसले के बाद सरकार पर लगभग 2.5 हजार करोड़ रुपए का वित्तीय बोझ  आएगा।वही प्रदेश के करीब करीब चार लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा और सैलरी में भी काफी इजाफा होगा।

यह भी पढ़े.. PM Kisan: आज जारी होगी किसान सम्मान निधि की 9वीं किश्त, इस गलती से रुक सकता है पैसा

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews