कर्मचारियों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात! बेसिक सैलरी 18,000 से बढकर होगी 26000, जानें अपडेट

2000 Rupee Note Exchange,

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों (Central Employees ) को 26 जनवरी 2022 गणतंत्र दिवस पर खुशखबरी मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र की मोदी सरकार जल्द फिटमेंट फैक्टर बढ़ा सकती है। इसके बाद कर्मचारियों का न्यूनतम सैलरी 18000 से बढ़कर 26,000 (Basic Salary Of Central Employees) हो सकती है। संभावना है कि 1 फरवरी 2022 को पेश होने वाले बजट से पहले केंद्रीय कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर तय हो सकता है। वही आगामी बजट 2022-23 में इस खर्च को शामिल किया जा सकता है।

यह भी पढ़े.. MP News: कक्षा 6 में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू, 27 फरवरी को परीक्षा, इन जिलों में होगी आयोजित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केन्द्र की मोदी सरकार 26 जनवरी 2022 गणतत्र दिवस से पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है।इसके तहत कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर बढ़ाकर 3.68 तक किया जा सकता है, फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी से केंद्र सरकार के कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में वृद्धि होगी। वर्तमान में केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 2.57 प्रतिशत फिटमेंट फैक्टर के तहत वेतन मिल रहा है। यूनियनों की मांग फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3.68 करने की है। अगर फिटमेंट फैक्टर 3.68 फीसदी होता है तो 8,000 रुपये की बढ़ोतरी से कर्मचारियों का मूल वेतन बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगा।

इस संबंध में जल्द कर्मचारी संगठन के साथ केन्द्र सरकार (Modi Government) की एक बड़ी बैठक हो सकती है, जिसमें फीटमेंट फैक्टर को बढ़ाने का फैसला लिया जा सकता है।  यदि किसी सरकारी कर्मचारी का न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये है, तो 2.57 फिटमेंट फैक्टर के अनुसार सभी भत्तों को छोड़कर उसे 46,260 रुपये (18,000 X 2.57 = 46,260) बतौर सैलरी मिलेगी। जब फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) 3.68 होगा तब यही सैलरी 95,680 रुपये (26000X3.68 = 95,680) हो जाएगी।( यह एक अनुमान के तौर पर दर्शाया गया है, इसमें बदलाव भी हो सकता है।)

यह भी पढ़े…MP School: निजी स्कूलों के लिए काम की खबर, कलेक्टरों-DEO को मिले निर्देश, जानें लास्ट डेट

बता दे कि इससे पहले आखरी बार फिटमेंट फैक्टर को 2016 में बढ़ाया गया था, जिसमें कर्मचारियों का न्यूनतम बेसिक वेतन 6,000 रुपये से बढ़कर 18,000 रुपये किया गया था। वही अब इसे एक बार फिर बढ़ाने की तैयारी है। आपको बताते चले कि फिटमेंट फैक्टर, केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में ढाई गुना से अधिक की वृद्धि करता है, जो वेतन भत्तों के अलावा उनके मूल वेतन और फिटमेंट फैक्टर से तय होता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews