कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, जल्द सैलरी में होगा 60 से 90 हजार का इजाफा! जानिए कैसे?

cpcss

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 7th Pay Commission. केंद्रीय कर्मचारियों ( Central Government employees) के लिए गुड न्यूज है। जल्द सैलरी में बंपर उछाल देखने को मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,महंगाई भत्ता (Dearness allowance) फिर HRA और TA प्रोमोशन मिलने के बाद अब फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) का बढ़ना भी तय माना जा रहा है। केन्द्र की मोदी सरकार होली के बाद फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी का ऐलान सकती है।सरकार की फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर न्यूनतम बेसिक सैलरी को 18,000 रुपये से 26,000 रुपये करने की तैयारी जोरों पर है।

यह भी पढ़े.. MP के यात्रियों के लिए काम की खबर, आज नहीं चलेगी हमसफर एक्सप्रेस समेत ये ट्रेनें, देखें शेड्यूल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव और आचार संहिता के बाद मोदी सरकार कैबिनेट में इसका प्रस्ताव लाकर फिटमेंट फैक्टर का ऐलान कर सकती है।इससे करीब 52 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। वर्तमान में फिटमेंट फैक्टर 2.57 फीसदी है औरकर्मचारी एसोसिएशन  द्वारा इसे 3 फीसदी तक बढ़ाए जाने की मांग की जा रही। संभावना जताई जा रही है कि इसे 3.68 फीसदी तक बढ़ाया जा सकता है। फिटमेंट बढ़ने के साथ ही केंद्रीय कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन (Minimum Wages) में भी बंपर बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इससे कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में 8000 का फायदा मिलेगा और न्यूनतम वेतन 26000 हो जाएगा ।

यह भी पढ़े.. आज सीएम शिवराज देंगे बड़ा तोहफा, हितग्राहियों को 50000 आवासों में करायेंगे गृह प्रवेश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूत्रों के अनुसार इस मामले को लेकर केन्द्र की मोदी सरकार और कर्मचारी एसोसिएशन के बीच लंबी चर्चा हो चुकी है और सबकुछ लगभग तय हो चुका है।। बीते साल कर्मचारियों यूनियन की कैबिनेट सचिव (Cabinet secretary) से भी मुलाकात हो चुकी है और उन्हें आश्वासन भी मिला था कि फिटमेंट फैक्टर की तरफ सरकार विचार कर रही है।अब सिर्फ सरकार की घोषणा का इंतजार है। संभावना जताई जा रही है कि जल्द इस प्रस्ताव को कैबिनेट में लाकर हरी झंड़ी दी जा सकती है।

ऐसे समझिए सैलरी का पूरा हिसाब किताब

  • कर्मचारी की बेसिक सैलरी को 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission latest update) के फिटमेंट फैक्टर 2.57 से गुणा करके निकाला जाता है।
  • उदाहरण के तौर पर- अगर किसी केंद्रीय कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है, तो भत्तों को छोड़कर उसकी सैलरी होगी 18,000 X 2.57= 46,260 रुपए होगी। वही 2.57 को 3 मान लिया जाए तो सैलरी होगी 21,000X3= 63,000 रुपए बनेगी।
  • अगर फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor 3.68 hike) 2.57 से बढ़कर 3.68 होता है, तब यही सैलरी 95,680 रुपये (26000X3.68 = 95,680) हो जाएगी। इसका मतलब कुल मिलाकर कर्मचारियों की सैलरी में 49,420 रुपए का इजाफा होगा।
  • अगर 2.57 फीसदी से फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor 3) 3 गुना होता है तो  कर्मचारियों की बेसिक पे 18,000 रुपए से बढ़कर 21,000 रुपए हो जाएगी,  मतलब इसमें 3000 रुपए का इजाफा होगा। वही 3.68 फीसदी होता है तो 96 हजार तक सैलरी में इजाफा होगा।

(यह आंकड़ें और कैलकुलेशन उदाहरण के तौर पर दर्शाया गए है, इसमें बदलाव भी हो सकता है। )

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews