
Central Employees Basic Salary hike : 1 फरवरी 2024 को केन्द्र की मोदी सरकार अपना अंतरिम बजट पेश करने वाली है। इस बजट में आम जन से लेकर हर वर्ग तक के लिए बड़ी बड़ी घोषणा होने की उम्मीद है, चुंकी आगामी कुछ महीनों में लोकसभा चुनाव होने है, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि केंद्रीय कर्मचारियों को भी कोई गुड न्यूज मिल सकती है। मोदी सरकार फिटमेंट फैक्टर को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है, हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन अगर फिटमेंट फैक्टर बढ़ता है तो बेसिक सैलरी में भी अच्छा खासा इजाफा देखने को मिलेगा।
बजट में हो सकता है बड़ा ऐलान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोकसभा चुनाव से पहले केन्द्र की मोदी सरकार केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते के अलावा बेसिक सैलरी में भी वृद्धि पर भी कोई फैसला ले सकती है। वर्तमान में केन्द्रीय कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर 2.57 है और बेसिक सैलरी 18000 है। केन्द्रीय कर्मचारी लंबे समय से फिटमेंट फैक्टर को 3.68 तक बढ़ाने की मांग कर रहे है। कर्मचारियों का कहना है कि डीए में वृद्धि के बाद अब बेसिक सैलरी में वृद्धि होना चाहिए क्योंकि सैलरी इसी आधार पर बढ़ती है, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि 1 फरवरी को पेश होने वाले अंतरिम बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण फिटमेंट फैक्टर को लेकर भी कोई ऐलान कर सकती है।
फिटमेंट फैक्टर के बढ़ते ही सैलरी में आएगा 50 हजार तक उछाल
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 7वें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर 3.00 या फिर 3.68 फीसदी तक किया जा सकता है।अगर ऐसा होता है तो बेसिक सैलरी में 8000 का इजाफा होगा, यह 18000 से बढकर 26000 हो जाएगी । उदाहरण के तौर पर, यदि किसी केंद्रीय कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है, तो भत्तों को छोड़कर उसकी सैलरी 18,000 X 2.57= 46,260 रुपए का लाभ होगा। 3.68 होने पर सैलरी 95,680 रुपये (26000 X 3.68 = 95,680) हो जाएगी यानि सैलरी में 49,420 रुपए लाभ मिलेगा।3 गुना फिटमेंट फैक्टर होने पर कर्मचारियों की सैलरी 21000 X 3 = 63,000 रुपये होगी। हालांकि अभी तक सरकार की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है।
आखिरी बार 2016 में बढ़ाया गया था फिटमेंट फैक्टर
आखिरी बार केन्द्र सरकार ने 2016 में फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाया था और इसी साल से 7th pay commission को भी लागू किया गया था, जिसके बाद कर्मचारियों बेसिक सैलरी 6000 से बढ़कर 18,000 हो गई थी। बता दे कि फिटमेंट फैक्टर का केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में अहम रोल होता है 7वें वेतन आयोग में जो Pay matrix बने है वे Fitment factor पर बेस्ड हैं। फिटमेंट फैक्टर एक कॉमन वैल्यू होती है, जिसे कर्मचारियों की बेसिक पे से गुणा किया जाता है और इसी से उनकी सैलरी कैलकुलेट की जाती है।इससे वेतन में करीब ढाई गुना से अधिक की वृद्धि होती है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

