सितंबर में कर्मचारियों की सैलरी में आएगा बंपर उछाल, DA के अलावा बढ़ेंगे ये 4 भत्ते! जानें डीए एरियर पर अपडेट

2000 Rupee Note Exchange,

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। सितंबर में केन्द्रीय कर्मचारियों (Central Employees Pensioners) की सैलरी और पेंशनरों की पेंशन में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। एक तरफ जल्द कर्मचारियों का 4% महंगाई भत्ता बढ़ने के साथ 18 महीने के बकाया डीए एरियर पर फैसला हो सकता है। वही दूसरी तरफ डीए के बढ़ते ही हाउस रेंट अलाउंस, ट्रैवल अलाउंस, ग्रेच्युटी और अन्य भत्तों का लाभ मिल सकता है।

यह भी पढ़े.. PM Kisan: किसानों के लिए बड़ी खबर, 12वीं किस्त से पहले अपडेट करें ये डिटेल्स, जल्द खाते मे आएंगे 2000, देखें नई लाभार्थी लिस्ट

DA बढ़ने के साथ-साथ कर्मचारियों का पीएफ और ग्रेच्युटी की राशि में भी इजाफा होगा । वहीं सिटी और ट्रैवल अलाउंस भी बढ़ेगा। इसके अलावा केंद्रीय कर्मचारियों के एचआरए (HRA) में भी रिविजन तय समय पर होगा। इसका लाभ 47.68 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और 68.52 लाख से ज्यादा पेंशनभोगियों को होगा।सैलरी में 20 हजार से 2.50 लाख तक का उछाल आएगा।हालांकि अभी सरकार की तरफ से अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

4% बढ़ेगा महंगाई भत्ता?

  • केन्द्र की मोदी सरकार अगस्त में दूसरी छमाही के लिए 4% महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। AICPI इंडेक्स के जून के आंकड़े जारी होने के बाद कर्मचारियों के डीए में 4 से 5% तक की वृद्धि होना तय माना जा रहा है। अगर इसे 1 जुलाई से लागू किया गया तो जुलाई अगस्त का एरियर भी मिलेगा।
  • किसी केंद्रीय कर्मचारी की प्रति महीने बेसिक सैलरी 20,000 रुपये है, तो मौजूदा 34 फीसदी की दर से उसे हर महीने 6,800 रुपये डीए मिल रहा है तो 38 फीसदी पर प्रति महीने रकम 800 रुपये बढ़कर 7,600 हो जाएगी। यानी कि आपको सालाना 9,600 रुपये का फायदा होगा इस हिसाब से 20,000 रुपये बेसिक सैलरी वाले कर्मचारी का सालाना डीए 91,200 रुपये हो जाएगा।
  • अगर अधिकतम बेसिक सैलरी 56,900 रुपए पर देखें तो सालाना महंगाई भत्ते में कुल इजाफा 27312 रुपए होगा। मतलब मौजूदा DA के मुकाबले 2276 रुपए हर महीने बढ़ेंगे। उनका कुल सालाना DA 2 लाख 59 हजार 464 रुपए पहुंच जाएगा।

18 महीने का DA Arrear का होगा भुगतान?

  • केंद्रीय कर्मचारियों-पेंशनरों ( 7th Pay Commission Central Government employees) के 18 महीने के बकाया डीए एरियर पर भी विचार हो सकता है। इस संबंध में जल्द वित्त मंत्रालय के डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग और व्यय विभाग (DOPT) के अधिकारियों की संयुक्त सलाहकार तंत्र (JSM) की बैठक हो सकती है ।हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।डीए एरियर का पैसा कर्मचारियों को उनकी सैलरी बैंड के अनुसार मिलेगा।
  • लेवल-13 (7TH CPC बेसिक पे-स्केल 1,23,100 रुपए से 2,15,900 रुपए) या लेवल-14 (पे-स्केल) के लिए कैलकुलेशन की जाएगी तो एक कर्मचारी के हाथ में महंगाई भत्ता एरियर का 1,44,200 रुपए से 2,18,200 रुपए का भुगतान किया जाएगा।
  • अगर कर्मचारी का मूल वेतन 18,000 रुपये है, उसे 3 महीने के हिसाब से बकाया डीए एरियर (4,320+3,240+4,320) = 11,880 रुपये मिल सकता है।अगर कर्मचारी का मूल वेतन 56,000 रुपये है उसे 3 महीने का (13,656 + 10,242 + 13,656) = 37,554 रुपये का डीए एरियर मिलेगा।लेवल-13 (7TH CPC बेसिक पे-स्केल 1,23,100 रुपये से 2,15,900 रुपये) ।लेवल-14 (पे-स्केल) के लिए DA एरियर का 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये ।

हाउस रेंट अलाउंस में भी वृद्धि संभव?

  • वर्तमान में HRA शहर की कैटेगरी के हिसाब से 27 फीसदी, 18 फीसदी और 9 फीसदी की दर है, इसमें 3% तक बढोतरी संभव है। माना जा रहा है कि जल्द X श्रेणी के कर्मचारियों के HRA में 3, Y श्रेणी के HRA में 2 फीसदी और Z श्रेणी के लिए 1 फीसदी HRA वृद्धि की जा सकती है। इसके बाद यह 27% से बढ़कर 30% हो जाएगा, हालांकि यह उस स्थिति में होगा, जब डीए 34 फीसदी से बढ़कर 50 फीसदी पर पहुंच जाए।
  • 7th Pay Matrix के हिसाब से कर्मचारियों की अधिकतम बेसिक सैलरी 56,900 रुपए है तो HRA 27 फीसदी होने पर सैलरी में 20,484 का लाभ होगा।उदाहरण के तौर पर, हाउस रेंट अलाउंस 56900 रुपए x 27/100= 15363 रुपए महीना है तो 30% HRA होने पर 56,900 रुपए x 30/100= 17,070 रुपए महीना हो जाएगा यानि कुल अंतर: 1707 रुपए महीना होगा।
  • सालाना HRA में 20,484 रुपए वृद्धि होगी। ये दर एरिया और शहर के हिसाब से अलग-अलग होती है, फिलहाल तीनों कैटेगरी के लिए मिनिमम HRA 5400, 3600 और 1800 रुपए हैं।वही 7th Pay Matrix के हिसाब से कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 18000 और अधिकतम बेसिक सैलरी 56,900 रुपए है।

इन भत्तों में भी होगा इजाफा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महंगाई भत्ते के साथ साथ कर्मचारियों को हाउस रेंट अलाउंस, ट्रैवल अलाउंस, प्रोविडेंट फंड (Provident Fund) सिटी अलाउंस और ग्रेच्युटी (Gratuity) का भी लाभ मिलेगा। चुंकी केंद्रीय कर्मचारियों का मंथली PF और ग्रेच्‍युटी की गणना बेसिक सैलरी और डीए से होती है, ऐसे में अगर DA बढ़ेगा तो PF, Gratuity भी बढ़ेंगे। वही ट्रैवल अलाउंस को पे-मैट्रिक्स लेवल के आधार पर 3 वर्गों में बांटा गया है, इसमें शहरों और कस्बों को दो वर्गों में बांटा गया है। TA का कैलकुलेशन का फॉर्मूला देखें तो Total Transport Allowance = TA + [(TA x DA% )\/100] है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews