कर्मचारियों को जल्द मिलेगी गुड न्यूज! खाते मे आ सकता है 18 महीने के DA Arrear का पैसा, जाने ताजा अपडेट

2000 Rupee Note Exchange,

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। नए महंगाई भत्ते की चर्चाओं के बीच केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों ( Central Government employees-Pensioners) के 18 महीने के बकाया डीए एरियर (18 Month DA Arrers) पर हलचल तेज है। कर्मचारी और पेंशनर्स संगठन लगातार केन्द्र सरकार से संपर्क बनाए हुए है। एक तरफ पेंशनरों ने पीएम नरेन्द्र मोदी को पत्र लिख इस मामले को जल्द सुलझाने की अपील की है वही दूसरी तरफ कर्मचारी संगठन ने एक नेगोशिएटेड सेटलमेंट करने की बात कहीं है। संभावना जताई जा रही है कि अगले महीने होने वाली कैबिनेट बैठक में इस पर विचार हो सकता है।

यह भी पढ़े.. MP RTE Admission: आज से चॉइस अपडेट की प्रकिया शुरू, 2 अगस्त को स्कूलों का आवंटन, 6 अगस्त तक प्रवेश

दरअसल, केन्द्रीय कर्मचारियों का जनवरी 2020 से लेकर जून 2021 तक का बढ़े महंगाई का एरियर बकाया है, जिस पर फैसला होना बाकी है। पहले खबर आई थी कि एरियर नहीं दिया जाएगा, लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कर्मचारी पेंशनर्स संगठन की सरकार बातचीत चल रही है और यूनियन का मानना है कि सरकार को एक नेगोशिएटेड सेटलमेंट करना चाहिए। पेंशनभोगियों के फोरम ने 18 के डीए बकाया जारी करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मामले में हस्‍तक्षेप करने की अपील की है।

यह भी पढ़े.. सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, अगस्त में मिलेगा प्रमोशन का लाभ! DoPT ने शुरू की तैयारी

पत्र में भारतीय पेंशनभोगी मंच (BMS) ने पीएम मोदी से इस मुद्दे का जल्द सामाधान निकालने को कहा है, क्योंकि बकाया की राशि बड़ी है, जो की कर्मचारियों पेंशनरों के लिए महत्वपूर्ण आय स्रोत है।कहा तो यह भी जा रहा है कि वित्त मंत्रालय, डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग और व्यय विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त सलाहकार तंत्र (JCM) की जल्द एक बैठक होने की चर्चा है।  ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि अगस्त में 18 महीने के बकाया एरियर का हल निकाला जा सकता है और कर्मचारियों को जल्द इसका भुगतान किया जा सकता है।अगर ऐसा हुआ तो इसका फायदा केंद्र सरकार के 52 लाख कर्मचारियों और 65 लाख से ज्यादा पेंशनर्स को मिलेगा।

18 महीने का डीए एरियर

  • अगर 18 महीने के एरियर पर बात बनती है, एक बड़ी राशि कर्मचारियों पेंशनरों को मिलेगी।
  • अगर एरियर का भुगतान होता है तो लेवल-13 (7th CPC बेसिक पे-स्केल 1,23,100 रुपए से 2,15,900 रुपए) तक।
  • लेवल-14 (पे-स्केल) का 1,44,200 रुपए से 2,18,200 रुपए तक।अगर कर्मचारी का मूल वेतन 18,000 रुपये है, उसे 3 महीने के हिसाब से बकाया डीए एरियर (4,320+3,240+4,320) = 11,880 होगा।
  • अगर 56,000 रुपये है उसे 3 महीने का (13,656 + 10,242 + 13,656) = 37,554 रुपये का डीए एरियर मिलेगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews