Hindi News

कर्मचारियों को क्रिसमस पर मिलेगी गुड न्यूज! 18 महीने के पेंडिंग DA Arrears पर आया नया अपडेट

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।7th Pay Commission. नए साल से पहले केंद्रीय कर्मचारियों-पेंशनरों (Employees Salary Hike) के लिए बड़ी खुशखबरी है। 1 करोड़ कर्मचारियों को जल्द बड़ा तोहफा मिलने वाला है।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 31 प्रतिशत महंगाई भत्ते के बाद 18 महीने के पेंडिंग डीए एरियर का इंतजार खत्म होने जा रहा है।  25 दिसंबर 2021 क्रिसमस या नए साल से पहले कभी भी मोदी सरकार बकाया डीए एरियर पर फैसला कर सकती है, इसके लिए कैबिनेट सेक्रेटरी के साथ आज-कल में बैठक होने की संभावना है।इस फैसले से कर्मचारियों की 2 लाख से ज्यादा सैलरी बढ़ेगी और इसमें पेंशनर्स भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़े..MP में लापरवाही पर 7 सस्पेंड, 17 कर्मचारियों को नोटिस, 38 लाइसेंस निलंबित, 3 दर्जन की वेतन-वृद्धि रोकी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 31 प्रतिशत महंगाई भत्ते और राहत की सौगात के बाद अब देश के 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 60 लाख पेंशनरों (Central Employees Pensioner) को 18 महीने का बकाया डीए एरियर भी जल्द मिल सकता है। मोदी सरकार  1 जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक के डेढ़ साल के बकाया डीए एरियर (18 Month DA Arrears) पर नए साल से पहले फैसला कर सकती है और खातों में राशि ट्रांसफर की जा सकती है। वही बकाया डीए एरियर की राशि वन टाइम सेटलमेंट (One Time Settlement) के तहत दी जा सकती है।हालांकि सरकार की तरफ से अभी तक कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेशनल काउंसिल ऑफ जेसीएम, डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेंनिग की वित्त मंत्रालय से बातचीत और भारतीय पेंशनभोगी मंच के लेटर के बाद मामला पीएम मोदी के पास पहुंच गया है। संभावना जताई जा रही है कि आज 24 दिसंबर 2021 को कैबिनेट सेक्रेटरी की काउंसिल की बैठक हो सकती है, जिसमें बकाया डीए पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है।वही काउंसिल ने सरकार के सामने मांग रखी है कि डीए की बहाली करते समय 18 महीने के लटके हुए डीए एरियर पर भी वन टाइम सेटलमेंट कर देना चाहिए, ताकी कर्मचारियों को राहत मिल सके।

यह भी पढ़े.. राज्य शासन ने गठित की 3 समितियां, नए साल में खरीद होगी दोगुनी, CM होंगे अध्यक्ष

इसके पहले  नेशनल काउंसिल ऑफ जेसीएम, डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेंनिग और वित्त मंत्रालय के बीच बातचीत के दौरान कहा था कि डीए बहाल करते समय 18 महीने से पेंडिंग डीए एरियर का भी वन टाइम सेटलमेंट किया जाए। वही भारतीय पेंशनभोगी मंच ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पीएम मोदी को पत्र लिखकर इस पूरे मामले में हस्तक्षेप करने और वित्त मंत्रालय को 1 जनवरी 2020 से 30 जून 2021 के बीच बकाया DA/DR के एरियर को जल्द जारी करने का निर्देश देने की अपील की थी। अब पीएम मोदी को एरियर को लेकर फैसला लेना है। उम्मीद की जा रही है कि इस संबंध में 25 दिसंबर क्रिसमस से पहले फैसला हो सकता है और कर्मचारियों के हाथ एक मोटी रकम आ सकती है।

 डीए एरियर कैलकुलेशन- 2 लाख तक बढ़ेगी सैलरी

  1. लेवल-1 के कर्मचारियों का DA एरियर 11,880 रुपये से लेकर 37,554 रुपये के बीच बनता है।
  2. लेवल-13 (7th CPC बेसिक पे-स्केल 1,23,100 रुपये से 2,15,900 रुपये) हो जाएगी सैलरी।
  3. लेवल-14 (पे-स्केल) के लिए DA एरियर का 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये का भुगतान किया जाएगा।
  4. कर्मचारी का मूल वेतन 18,000 रुपये है, उसे तीन महीने का डीए एरियर(4,320+3,240+4,320) = 11,880 रुपये मिलेगा।
  5. कर्मचारी का मूल वेतन 56,000 रुपये है उसे 3 महीने (13,656 + 10,242 + 13,656) = 37,554 रुपये का डीए एरियर मिलेगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews