कर्मचारियों की जल्द बढ़ेगी बेसिक सैलरी! खाते में आएगी इतनी राशि, जानें ताजा अपडेट

cpcss

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 7th Pay Commission. केंद्रीय कर्मचारियों ( Central Government employees) को जल्द अच्छी खबर मिल सकती है। कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में बड़ा इजाफा हो सकता है।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोदी सरकार (Modi Government) जल्द ही फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने पर मंजूरी दे सकती है। अगर ऐसा हुआ तो सैलरी में सीधे 50000 तक इजाफा होगा और बेसिक सैलरी 26000 तक हो जाएगी।हालांकि सरकार की तरफ से कोई पुष्टी या अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: मप्र का मौसम फिर बदला, इन जिलों में बूंदाबांदी के आसार, लू की भी संभावना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोदी सरकार जल्द केन्द्रीय कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर बढ़ा सकती है।इससे सैलरी में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। केन्द्रीय कर्मचारी लंबे समय से फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाने की मांग कर रहे है कि फिटमेंट फैक्टर को 2.57 गुना से बढ़ाकर 3.68 गुना किया जाए, ताकी सरकारी कर्मचारियों (Government Employees Salary Hike) का न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये हो सके।आखरी बार फिटमेंट फैक्टर 6 साल पहले 2016 में बढ़ा था और बेसिक सैलरी 6000 से बढ़कर 18000 रुपए हो गई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आगामी चुनावों को देखते हुए मोदी सरकार एक बार फिर 2022 में कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर मे वृद्धि कर सकती है। कर्मचारियों की बेसिक सैलरी को 7th Pay Commission के फिटमेंट फैक्टर 2.57 गुना से गुणा करके निकाला जाता है। अगर फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor 3.68 hike) को 2.57 गुना से बढ़ाकर 3.68 गुना होता है तो बेसिक सैलरी 18000 से सीधे 26000 हो जाएगी। जून 2017 में 34 संशोधनों के साथ सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को मंजूरी के बाद एंट्री लेवल बेसिक पे 7,000 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 18,000 रुपये किया गया, जबकि उच्चतम स्तर यानी सचिव को 90,000 रुपये से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये किया गया था।

यह भी पढ़े.. 26-27 मार्च को पचमढ़ी में शिवराज कैबिनेट की अहम बैठक, हो सकता है बड़ा फैसला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3.68 कर दिया जाता है, तो कर्मचारियों का मूल वेतन 26,000 रुपये हो जाएगा। अभी अगर आपका न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये है, तो भत्तों को छोड़कर, आपको 2.57 फिटमेंट फैक्टर के अनुसार 46,260 रुपये (18,000 X 2.57 = 46,260) मिलेंगे। अब अगर फिटमेंट फैक्टर 3.68 है तो आपकी सैलरी 95,680 रुपये (26000X3.68 = 95,680) होगी।इससे करीब 52 लाख कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। इसके बढने से भत्ता भी अपने आप बढ़ जाता है यानि सैलरी में ढ़ाई गुना तक इजाफा होता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews