कर्मचारियों को बढ़कर मिलेगी फैमिली पेंशन, 2.5 लाख रुपये तक होगा लाभ, जानें नई अपडेट

epfo pension

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। रक्षा मंत्रालय ने (Ministry of Defence, Government of India) ने फैमिली पेंशन की अधिकतम सीमा को बढ़ा दिया है, जिसके बाद कर्मचारियों का उच्चतम वेतन बढ़कर 2.5 लाख रुपये प्रति माह हो गया है।मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो  अगर बच्चे के माता-पिता दोनों सरकारी कर्मचारी (Pensioners) हैं तो हर महीने 1.25 लाख रुपये फैमिली पेंशन मिलेगी। वही कई बच्चो को 2.5 लाख वेतन का 30 फीसदी यानी कि 75,000 रुपये फैमिली पेंशन के रूप में दिए जाएंगे।  सशस्त्र सेनाओं के कर्मचारियों के मामले में यह निर्णय 01 जनवरी 2016 से लागू होगा।

यह भी पढ़े.. MP Government Jobs 2021: 8वीं-10वीं पास के लिए निकली है बंपर भर्ती, इंटरव्यू से होगा चयन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने 7th Pay Commission के अनुसार माता-पिता के संबंध में बच्चे या बच्चों को दी जाने वाली दो पारिवारिक पेंशनों (Family Pension)  की अधिकतम सीमा को बढ़ा दिया है।इसके तहत 7th CPC के बाद सरकारी सेवा में अधिकतम पेंशन भुगतान को संशोधित कर 2.5 लाख रुपये प्रति माह कर दिया गया है। मंत्रालय ने 29 अक्तूबर 2021 को एक आदेश के साथ सशस्त्र बलों के कर्मियों  के संबंध में एक जनवरी 2016 से इस आदेश को लागू किया है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के 18 महीने के बकाए DA एरियर पर आई नई अपडेट, 1 करोड़ को मिलेगा लाभ

इस नए संशोधन का लाभ उन बच्चे / बच्चों पर लागू होगा जिनके माता-पिता दोनों रक्षा मंत्रालय के कर्मचारी हैं और 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (CPC) के दायरे में आते है।कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रक्षा मंत्रालय के आदेशानुसार, पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने माता-पिता दोनों के संबंध में एक बच्चे या बच्चों को देय दो पारिवारिक पेंशन की अधिकतम सीमा को संशोधित कर 1.25 लाख रुपये प्रति माह (2.5 लाख रुपये सामान्य पारिवारिक पेंशन का 50 प्रतिशत बढ़ी हुई दर पर) और 75,000 रुपये प्रति माह (2.5 लाख रुपये सामान्य परिवार पेंशन का 30 प्रतिशत) कर दिया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews