7th Pay Commission: राखी से पहले कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA को लेकर CM ने दिए ये आदेश

7th pay commission

demo pic

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) के बाद यूपी की योगी सरकार ने रक्षाबंधन से पहले सरकारी कर्मचारियों (Government Employee) को बड़ी सौगात दी है। योगी सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत भत्ता बढ़ाने का फैसला किया है। इससे करीब 16 लाख कर्मचारियों और 12 लाख पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा।इतना ही नहीं प्रतिनियुक्ति में भी पारिवारिक पेंशन मिल पाएगी।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: 4 सिस्टम एक्टिव, मप्र के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

यूपी के विधानसभा चुनाव  से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने वित्त विभाग को तुरंत केंद्र के दिए गए निर्णय के अनुरूप डीए बढ़ाने की योजना तैयार करने को कहा है।माना जा रहा है कि कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 11 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है, इसके साथ ही DA 17 फीसदी से बढ़कर 28 फीसदी पर पहुंच सकता है। इससे राज्य सरकार (UP Government) के खजाने पर 64 अरब रुपये का सालाना बोझ बढ़ सकता है।

यह भी पढ़े.. मध्य प्रदेश में युवा कांग्रेस का हल्ला बोल, 11 अगस्त को विधानसभा घेराव की तैयारी

बता दे कि योगी सरकार (Yogi Government) ने कोरोना महामारी के ध्यान में रखते हुए 2020 में DA संशोधन को रोक दिया गया था। इस का मुख्य कारण था कि अगर सरकार 2020 में डीए (DA) बढ़ाती तो राज्य के खजाने पर काफी वित्तीय भार पड़ता, जिसको देखते हुए उस समय सरकार ने घोषणा की थी कि 1 जुलाई 2021 तक डीए में कोई वृद्धि नहीं की जाएगी। 28 फीसद की दर से डीए भुगतान का आदेश अगस्त में जारी होने की संभावना है।

बढ़ने के बाद 28 फीसदी डीए व डीआर मिलेगा

11 फीसदी वृद्धि का फैसला होने पर कर्मचारियों व पेंशनर्स को 28 फीसदी डीए (dearness allowance) व डीआर (DR) मिलने लगेगा। अभी यह 17 फीसदी ही है। जनवरी 2020, जुलाई 2020 तथा जनवरी 2021 में देय महंगाई भत्ते का लाभ एक अगस्त को मिलने वाले जुलाई माह के वेतन के साथ जुड़ जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews