
नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। केंद्रीय कर्मचारियों को लिए बड़ी खुशखबरी है। 7th Pay Commission के तहत 31 फीसदी महंगाई भत्ते और महंगाई राहत (DA/DR Hike) बढ़ने के बाद जल्द एक और भत्ते की सौगात मिलने वाली है। मीडिया रिपोट्स् के मुताबिक, मोदी सरकार जल्द 11.56 लाख से अधिक कर्मचारियों का हाउस रेंट अलाउंस (HRA) बढ़ा सकती है, इसको लेकर वित्त मंत्रालय में मंथन शुरु हो गया है और यह प्रस्ताव रेलवे बोर्ड के पास मंजूरी के लिए भी भेजा गया है।इससे कर्मचारियों की सैलरी में 8100 तक फायदा होगा साथ ही एरियर (arrears) का भी लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, जल्द बढ़ सकती है पेंशन की रकम, जानें नई अपडेट
दरअसल, केंद्र की मोदी सरकार ने 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता और महंगाई राहत 31 फीसदी कर दिया है, जिसका लाभ अक्टूबर-नवंबर 2021 से ही मिलना शुरु हो गया है। अब खबर आ रही है कि जल्द ही मोदी सरकार कर्मचारियों का HRA भी बढ़ा सकती है। इसको लेकर इंडियन रेलवे टेक्निकल सुपरवाइजर्स एसोसिएशन (IRTSA) और नेशनल फेडरेशन ऑफ रेलवेमेन (NFIR) ने 1 जनवरी, 2021 से HRA लागू करने की मांग की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मोदी सरकार जल्द ही हाउस रेंट अलाउंस (HRA) में बढ़ोतरी कर सकती है, जिससे सैलरी में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस संबंध में वित्त मंत्रालय ने मंथन शुरू कर दिया है और प्रस्ताव को मंजूरी के लिए रेलवे बोर्ड के पास भेजा गया है। अगर इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो जनवरी 2021 से कर्मचारियों को एचआरए मिल जाएगा, जिसके बाद सैलरी में अच्छी खासी बढ़ोतरी होगी। इसके तहत कर्मचारियों को न्यूनतम 5400 रुपए और अधिकतम 8100 रुपए महीने का फायदा होगा। उदाहरण के तौर पर अगर किसी का मूल वेतन 30,000 रुपये है, तो उसे लगभग 5400 रुपये से 8100 रुपये प्रति माह का HRA का लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़े.. MP: 3 कर्मचारी सस्पेंड, 11 अधिकारियों को नोटिस, 3 लाइसेंस निलंबित, 2 पर जुर्माना
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एजी ऑफिस ब्रदरहुड के पूर्व अध्यक्ष और अखिल भारतीय लेखा और लेखा परीक्षा समिति के महासचिव हरिशंकर तिवारी के अनुसार, महंगाई भत्ते में वृद्धि से उनका मकान किराया भत्ता (HRA) और परिवहन भत्ता (TA) बढ़ जाएगा। 7th Pay Commission के पे मैट्रिक्स के मुताबिक हर लेवल के कर्मचारी के वेतन में अलग-अलग बढ़ोतरी होगी। सातवें वेतन आयोग के तहत जब डीए 25 प्रतिशत से अधिक हो जाएगा, तो HRA भी बढ़ जाएगा। इसकी दर 8, 16, 24 प्रतिशत से बढ़कर 9, 18 और 27 प्रतिशत हो जाएगी।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

