खुशखबरी: इन कर्मचारियों को मिला बोनस का तोहफा, सैलरी में इतना मिलेगा फायदा

bank fd rate

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। एक तरफ केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) द्वारा स्वतंत्रता दिवस (Independence day 2021) से पहले केंद्रीय कर्मचारियों (7th Pay Commission) को 28 फीसदी महंगाई भत्ते (DA) तोहफा दिया गया है ​वही दूसरी तरफ केरल सरकार (Kerala government) ने ओणम पर्व के मद्देनजर सरकारी कर्मचारियों को बोनस की सौगात दी है। इसके तहत कर्मचारियों को बोनस के तौर पर 4,000 रुपये दिया जाएगा।

यह भी पढ़े.. MP Open Board Exams: सोमवार से 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, 10 हजार छात्र होंगे शामिल!

इससे राज्य के 5.2 लाख कर्मचारी लाभंवित होंगे और राज्य सरकार पर 311 करोड़ का भार आएगा। इसके तहत कर्मचारी अपनी सैलरी से 15,000 रुपये तक ओणम एडवांस के रूप में ले सकते हैं, जिसे 5 समान किश्तों में चुकाना पड़ेगा। वही बोनस के पात्र ना होने वाले कर्मचारियों को भी2 ,750 रुपये का विशेष त्योहार भत्ता दिया जाएगा।वही सेवा पेंशनभोगियों और जो भागीदारी पेंशन योजना के तहत सेवानिवृत्त हुए थे, उन्हें 1,000 रुपये का भत्ता दिया जाएगा।

यह भी पढ़े.. Independence Day 2021: 75 वर्ष, कई गौरवपूर्ण इतिहास, बोले CM Shivraj- पावन भूमि को विश्व में अग्रणी बनायें

बता दे कि ओणम केरल में मनाया जाने वाला एक बड़ा त्यौहार है। यह हर साल अगस्‍त-सितंबर में मनाया जाता है। केरल का फसल उत्सव ओणम 21 अगस्त को मनाया जाएगा, यह उत्सव 12 अगस्त से शुरू हो चुका है और 23 सितंबर तक चलेगा।वैसे तो ओणम का जश्‍न 10 दिनों तक मनाया जाता है, लेकिन इसमें आखिरी दो दिन सबसे महत्‍वपूर्ण होते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews