कर्मचारियों के 18 महीने के बकाए DA एरियर पर नई अपडेट! 1 करोड़ को होगा लाभ

minimum wage

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। केंद्र की मोदी सरकार ने भले ही 7th Pay Commission के तहत केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता और राहत 31 प्रतिशत बढ़ा दिया हो और इसका भुगतान भी शुरु हो गया है, लेकिन अबतक 18 महीने के बकाए एरियर का फैसला नहीं हो पाया है, जिसका कर्मचारियों को बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस पर भी जल्द फैसला हो सकता है, क्योंकि अब मामला पीएम नरेंद्र मोदी के पास पहुंच गया है, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि नवंबर के अंत या फिर दिसंबर के पहले सप्ताह में फैसला हो सकता है।हालांकि, इस संबंध में अभी तक सरकार की तरफ से कोई नया अपडेट नहीं आया है।

यह भी पढ़े.. MP College: उच्च शिक्षा विभाग का एक और बड़ा फैसला, ये कोर्स होंगे हिन्दी में प्रकाशित

दरअसल, हाल ही में केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों कोडीए और डीआर को बढ़ाकर 31 कर दिया है।इससे 47 लाख 14 हजार कर्मचारी और 68 लाख 62 हजार पेंशनर लाभान्वित होंगे। इससे हर साल खजाने पर  9488.74 करोड़ का भार पड़ेगा और करीब 1 करोड़ कर्मचारियों को सैलरी में बड़ा लाभ होगा।हालांकि  DA/DR की ये बढ़ोतरी 1 जुलाई से दिसंबर 2021 तक के लिए लागू होगी।वही 3 महीने जुलाई, अगस्त, सितंबर का एरियर (DA Arrear news) का पैसा भी मिलेगा

लेकिन  1 जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक यानि 18 महीनों के डीए एरियर पर अभी फैसला नहीं हो पाया है, इस संबंध में भारतीय पेंशनभोगी मंच (BPM) ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) बकाया जल्द से जल्द जारी करने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के हस्तक्षेप की मांग की है।वही 18 महीने के Dearness relief के एरियर को लेकर पेंशनर्स ने 7 सितंबर 2021 को धरना दिया था और वित्त मंत्रालय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी चिट्ठी लिखी जा चुकी है, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि इस पर जल्द फैसला हो सकता है।

यह भी पढ़े.. Cabinet Meeting : यहां विस्तार से पढ़िए शिवराज कैबिनेट बैठक के अहम फैसले

अगर ऐसा हुआ तो देश के करीब 1 करोड़ कर्मचारियों (Central Employees) को इसका लाभ मिलेगा और सैलरी में भी बड़ा उछाल देखने को मिलेगा।  मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो  एक कर्मचारी को लगभग 2 लाख तक लाभ मिल सकता है। सरकार द्वारा  DA एरियर का 1,44,200 रुपए से 2,18,200 रुपए का भुगतान किया जा सकता है।वही 31 प्रतिशत डीए/ डीआर की बढ़ोत्तरी के बाद 18 हजार सैलरी वाले कर्मचारियों को करीब 540 रुपए का इजाफा होगा। मूल वेतन बढ़ने से महंगाई भत्ते की कुल रकम में भी बढ़ोतरी होगी। सालाना आधार पर देखें तो सैलरी में 6480 रुपए बढ़ेंगे। इसी तरह 36000 और 56000 हजार सैलरी वालों का भी कैलकुलेशन होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews