कर्मचारियों को फिर मिलेगी गुड न्यूज, बढ़ सकता है एक और भत्ता, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी

cpcss

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 7th pay commission: केंद्रीय कर्मचारियों (Central government employees) को एक और खुशखबरी मिल सकती है। मोदी सरकार महंगाई भत्ता बढाने के बाद एक और भत्ता बढ़ा सकती है, अगर ऐसा हुआ तो सैलरी में 20 हजार का फायदा मिलेगा । मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (Dearness Allowance – DA) 31% से बढ़कर 34% हो गया है और अब हाउस रेंट अलाउंस में भी 3% की बढोतरी की जा सकती है, लेकिन यह तब होगा जब DA 50 फीसदी पार होगा और फिर HRA 30%, 20% और 10% हो जाएगा। हालांकि अभी तक इस मामले में सरकार की तरफ से कोई बयान या अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

यह भी पढ़े MP School: 5वीं-8वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, ऐसे तैयार होगा रिजल्ट, ऑनलाइन मिलेगी अंकसूची

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,  वर्तमान में केन्द्रीय कर्मचारियों को HRA  27%, 18% और 9% की दर से मिल रहा है। आखरी बार HRA में वृद्धि 2021 में की गई थी, चुंकी पिछले साल जुलाई में महंगाई भत्ते के 25% पार होने पर HRA को रिवाइज किया गया था और जब जुलाई 2021 में महंगाई भत्ता बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया था और तब DA के 25% पार होने पर  भी HRA रिवाइज हो गया था। अब चुंकी महंगाई भत्ता 34% हो गया है तब माना जा रहा है कि  HRA में फिर इजाफा किया जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महंगाई भत्ते बढ़ोतरी के बाद अगला रिविजन भी 3% का हो सकता है, इसके बाद HRA की अधिकतम मौजूदा दर 27% से बढ़कर 30% हो जाएगी और सैलरी में 20000 रुपए का फायदा मिलेगा, लेकिन ये तब होगा जब महंगाई भत्ता (Dearness allowance revise) 50% के पार हो जाएगा। हालांकि यह अभी तय नहीं है कि अब HRA कब बढ़ाया जाएगा और कितना, इसकी अभी तक कोई अधिकारिक पुष्टी भी नहीं गई है।इसमें भी 3 कैटेगरी होती है।50 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहर ‘X’ कैटेगरी में आते हैं।जिनकी जनसंख्या 5 लाख से अधिक है, वे ‘Y’ श्रेणी में आते हैं।5 लाख से कम आबादी वाले शहर ‘Z’ कैटेगरी में आते हैं।

यह भी पढ़े..Chaitra Navratri : नवरात्रि में जरुर करें इन 10 नियमों का पालन, भूलकर भी न करें यह गलतियां

मीडिया रिपोर्टस की मानें तो DoPT के अनुसार, केंद्रीय कर्मचारियों (Central employees Salary) का हाउस रेंट अलाउंस (HRA) में रिविजन महंगाई भत्ते के आधार किया जाता है। वही 2016 में जारी एक मेमोरेंडम में कहा गया था कि DA के बढ़ने के साथ ही हाउस रेंट अलाउंस को भी रिवाइज किया जाएगा लेकिन इसमें एक शर्त यह रहेगी कि इसके लिए DA का 50 फीसदी पार होना जरूरी है। अगर ऐसा हो जाता है तो HRA में 30फीसदी, 20फीसदी और 10फीसदी हो जाएगा।2021 में 1 रिविजन  (HRA Hike) किया जा चुका है लेकिन दूसरा कब होगा पता नहीं।

बता दे कि हाल ही में केन्द्र की मोदी सरकार ने कैबिनेट बैठक (Modi Cabinet Meeting) में केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ाया है, जिसके बाद कर्मचारियों का कुल महंगाई भत्ता 34 फीसदी हो गया है। इस संंबंध में वित्त विभाग के व्यय विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बढे हुए डीए के साथ कर्मचारियों को 3 महीने का एरियर भी मिलेगा, लेकिन वह मई की सैलरी में जुड़कर आएगा। इस बढ़ोतरी से 50 लाख कर्मचारी और करीब 65 लाख पेंशनरों को लाभ मिला है।

यह भी पढ़े.. सीएम शिवराज के अधिकारियों को कड़े निर्देश, महत्वपूर्ण घोषणा- जल्द होगी 5 हजार पुलिस की भर्ती

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews