कर्मचारियों का जल्द बढ़ेगा महंगाई भत्ता! सैलरी में 34000 तक होगा इजाफा, जानें अपडेट

cpcss

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 7th Pay Commission. केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों ( Central Government employees Pensioners) के लिए खुशखबरी है। एक बार फिर महंगाई भत्ता बढ़ सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, AICPI इंडेक्स 125.7 पर पहुंच गया है, ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 2 या फिर 3 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है।  इससे कर्मचारियों की सैलरी में करीब 20 हजार तक का इजाफा होगा। इससे करीब 1 करोड़ यानि 68 लाख कर्मचारी और 48 लाख पेंशनर्स को लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, जल्द 9000 रुपए होगी पेंशन की राशि! जानें ताजा अपडेट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 31 प्रतिशत महंगाई भत्ता और राहत के बाद केन्द्र की मोदी सरकार (Modi Government) नए साल जनवरी 2022 में एक बार फिर केन्द्रीय कर्मचारियों का  2 से 3 प्रतिशत तक महंगाई भत्ता बढ़ा सकती है। चुंकी AICPI सितंबर 2021 तक के आंकड़ों के अनुसार महंगाई भत्ता 32.81 फीसदी है।वही नवंबर के जारी आंकड़ों के अनुसार, AICPI इंडेक्स 125.7 पर पहुंच गया है, ऐसे में  2 या फिर 3 फीसदी बढ़ोतरी तय है। वर्तमान में AICPI सितंबर 2021 तक के आंकड़ों के अनुसार महंगाई भत्ता 32.81 फीसदी है ।

यह भी पढ़े.. सीएम शिवराज की घोषणा पर अमल, जल्द पूरा होगा ये प्रोजेक्ट, इस कंपनी को सौंपेगी काम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  अगर 2 फीसदी बढ़ा तो डीए 33% और 3 फीसदी बढ़ा तो 34% डीए (Dearness Allowance) हो सकता है, ​हालांकि दिसंबर के आंकड़े आना अभी बाकी है, जो जनवरी 2022 लास्ट में जारी किए जाएंगे। माना जा रहा है कि अगर दिसंबर 2021 तक CPI(IW) का आंकड़ा 125 तक रहता है तो DA 3% वृद्धि निश्चित है और इसका भुगतान जनवरी 2022 में किया जा सकता है। वही फिटमैंट फैक्टर और हाउस रेंट अलाउंस में भी बढ़ोतरी होती है तो सैलरी में एक बड़ा उछाल देखने को मिलेगा।

ऐसे समझें पूरा कैलकुलेशन

  • अगर केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 2% या 3%  बढ़ता है तो 31 प्रतिशत से बढ़कर 33% या 34% होगा। अगर डीए 33% हो जाता है और बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है, तो कर्मचारियों को डीए 5940 रुपए का इजाफा होगा और TA-HRA जोड़ने पर सैलरी 31,136 रुपए हो जाएगी।
  • अगर डीए 34 प्रतिशत होता है तो 18,000 रुपए बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता सालाना 6,480 रुपए और 56000 सैलरी वाले का सालाना महंगाई भत्ता 20,484 रुपए हो जाएगा।इससे करीब 1 करोड़ यानि 68 लाख कर्मचारी और 48 लाख पेंशनर्स को लाभ मिलेगा।
  • फिटमेंट फैक्टर के बाद अगर आपका बेसिक पे 26000 रुपये हो जाता है तो 31 फीसदी की दर से 8060 रुपये प्रति माह के हिसाब से डीए मिलेगा और बेसिक न्यूनतम पे 34060 रुपये मिलेगी। अगर महंगाई भत्ता बढ़कर 31 से 34 फीसदी हो जाता है तो इस हिसाब से आपको 8840 रुपये डीए मिलेगा और आपकी न्यूनतम बेसिक पे 34840 रुपये होगी।(ये कैलकुलेशन न्यूनतम बेसिक सैलरी पर किया गया है। अधिकतम सैलरी वालों को और लाभ हो सकता है।)
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews