कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज! फिर इतना बढ़ेगा महंगाई भत्ता, सैलरी में आएगा उछाल, 18 महीने के एरियर पर अपडेट

कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज! फिर इतना बढ़ेगा महंगाई भत्ता, सैलरी में आएगा उछाल, 18 महीने के एरियर पर अपडेट

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों-पेंशनरों (Central Government employees) के लिए गुड न्यूज है। हाल ही में अगस्त AICPI इंडेक्स के जारी आंकडे के मुताबिक जुलाई के मुकाबले अगस्‍त के आंकड़ों में 0.3 अंक की वृद्धि हुई हैं, अगस्त में यह आंकड़ा 130 के पार 130.2 पर पहुंच गया है, ऐसे में 2023 में एक बार फिर 3 से 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ने की संभावना है। अगर ऐसा हुआ तो एक बार फिर कर्मचारियों की सैलरी में उछाल देखने को मिलेगा और इसका लाभ 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को होगा।

यह भी पढ़े..MP: सीएम शिवराज 12 अक्टूबर को 15948 हितग्राहियों को देंगे तोहफा, खातों में भेजे जाएंगे 345 करोड़ 59 लाख रूपए

दरअसल, केंद्र सरकार साल में दो बार केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाती है। प्रत्‍येक छह महीने में महंगाई भत्‍ते में वृद्धि होती है और कितनी बढ़ोतरी होगी, यह AICPI इंडेक्स के आंकड़ों पर न‍िर्भर करता है। लेबर म‍िन‍िस्‍ट्री की तरफ से अगस्‍त के AICPI इंडेक्स के आंकड़े जारी कर द‍िये गए हैं, जो 0.3 अंक की वृद्धि के साथ 130 के पार कर 130.2 पर पहुंच गया है, ऐसे में जनवरी 2023 में एक बार फिर करीब 3 से 4% तक डीए बढ़ने का अनुमान है। इसकी घोषणा मार्च 2023 तक हो सकती है।हालांकि अभी तक सरकार की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है।चर्चा तो ये भी है कि 8वें वेतन आयोग को लाने पर भी विचार चल रहा है।

यह भी पढ़े..MP Teacher Recruitment 2022: उम्मीदवारों को बड़ी राहत, दस्तावेज अपलोड करने की डेट बढ़ी, DPI ने जारी की सूचना, जल्द होगी भर्ती

वर्तमान में कर्मचारियों का डीए 38 फीसदी है और इसका लाभ 1 जुलाई 2022 से मिलेगा। चुंकी इसका ऐलान सितंबर में हुआ है,ऐसे में अक्टूबर की सैलरी में कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए का लाभ मिलेगा।अगर एक बार फिर डीए बढता है तो यह 41 या 42 फीसदी तक पहुंच सकता है। इसका लाभ 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनधारकों को मिलेगा।खास बात ये है कि डीए बढ़ने से कर्मचारी के पीएफ और ग्रैच्युटी कंट्रीब्यूशन में भी इजाफा होता है।

अगले महीने होगा 18 महीने एरियर का फैसला?

वही 4% महंगाई भत्ते की सौगात के बाद 18 महीने के बकाया महंगाई भत्ते के एरियर पर भी जल्द फैसला आने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मोदी सरकार दिवाली के बाद इस पर फैसला ले सकती है, इस संबंध में यूनियन और कैबिनेट सेक्रेटरी की अगले महीने बैठक भी होने की संभावना है।अगर सबकुछ ठीक रहा तो 1 जुलाई 2020 से 1 जनवरी 2021 तक के महंगाई भत्ते का एरियर का भुगतान किया जा सकता है।डीए एरियर का पैसा कर्मचारियों को उनकी सैलरी बैंड (Salary Band) के अनुसार मिलेगा। कर्मचारियों के हाथ करीब 2 लाख तक की राशि आ सकती है।

सचिव ने लिखा था पत्र

नेशनल काउंसिल ऑफ जेसीएम के सचिव (स्टाफ साइड) शिव गोपाल मिश्रा ने इस संबंध में कैबिनेट सचिव को पत्र लिखा था और एरियर जारी करने की बात कही थी। यूनियन का कहना है कि सरकार के साथ बकाए के एकमुश्त भुगतान पर नेगोशिएटेड सेटलमेंट हो सकता है। शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि सरकार को 18 माह के एरियर की घोषणा बिना किसी देरी के कर देनी चाहिए। मिश्रा ने कैबिनेट सचिव से आग्रह किया है कि अगर सरकार चाहे तो इसे तीन किश्तों में जारी कर सकती है। यह किश्त कब और कितने माह के अंतराल पर दी जाएगी, इस पर कर्मचारी संगठन, सरकार के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं।

2 लाख तक बनेगा एरियर

नेशनल काउंसिल ऑफ जेसीएम के शिवगोपाल मिश्रा की मानें तो लेवल-13 (7TH CPC बेसिक पे-स्केल 1,23,100 रुपए से 2,15,900 रुपए) या लेवल-14 (पे-स्केल) के लिए कैलकुलेशन की जाएगी तो एक कर्मचारी के हाथ में डीए एरियर का 1,44,200 रुपए से 2,18,200 रुपए का भुगतान किया जाएगा।लेवल-1 के कर्मचारियों का DA एरियर 11,880 रुपए से लेकर 37,554 रुपए के बीच बनता है।डीए एरियर का पैसा कर्मचारियों को उनकी सैलरी बैंड के अनुसार मिलेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews