नए साल में कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगी राहत! बजट में होगा 18 महीने के बकाया DA Arrears पर फैसला? जानें अपडेट्स

कोरोना काल के दौरान केंद्र सरकार ने जनवरी 2020 से जून 2021 तक का डीए एरियर रोक दिया है और अब 3 साल बाद केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को इसका इंतजार है। बजट 2025 से उम्मीद जताई जा रही है कि मोदी सरकार इस पर कोई बड़ा फैसल ले सकती है।
Govt employee news

demo pic

18 Month DA Arrears Payment : एक तरफ केन्द्र की मोदी सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन को लेकर नए साल से पहले स्थिति साफ कर दी है, वही दूसरी तरफ 1 करोड़ से ज्यादा केन्द्रीय कर्मचारियों पेंशनरों लंबे समय से बकाया 18 महीने के डीए एरियर का इंतजार है। कर्मचारियों को उम्मीद है कि फरवरी में पेश होने वाले बजट 2025-26 में बकाया डीए एरियर पर फैसला हो सकता है।

दरअसल,  1 फरवरी 2025 को मोदी सरकार अपना पूर्ण बजट पेश करेगी। हर वर्ग को इस बजट से बड़ी उम्मीद है। कर्मचारियों को भी उम्मीद है कि मोदी सरकार इस बजट में जुलाई 2020 से जनवरी 2021 तक के डीए एरियर पर कोई फैसला ले सकती है।  चुंकी इसको लेकर संयुक्त सलाहकार मशीनरी (JCM) के सचिव, शिव गोपाल मिश्रा भी कई बार केन्द्र सरकार से इसको लेकर अनुरोध कर चुके है।कर्मचारी एसोसिएशन के अधिकारियों का मानना है कि सरकार एरियर पर इस साल के अंत तक विचार कर सकती है। हालांकि इसको लेकर अभी तक सरकार की तरफ से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है लेकिन इन चर्चाओं से 3 साल बाद कर्मचारियों थोड़ी उम्मीद जगी है।

2020 से 2021 तक बकाया है DA Arrears, क्या मिलेंगे 2.20 लाख तक?

  • नेशनल काउंसिल ऑफ जेसीएम के शिवगोपाल मिश्रा का कहना है कि लेवल-1 के कर्मचारियों का DA एरियर 11,880 रुपए से लेकर 37,554 रुपए के बीच बनता है।
  • लेवल-13 (7TH CPC बेसिक पे-स्केल 1,23,100 रुपए से 2,15,900 रुपए) या लेवल-14 (पे-स्केल) के लिए कैलकुलेशन की जाएगी तो एक कर्मचारी के हाथ में महंगाई भत्ता एरियर का 1,44,200 रुपए से 2,18,200 रुपए का भुगतान किया जाना है।
  • अगर कर्मचारी का मूल वेतन 18,000 रुपये है, उसे 3 महीने के हिसाब से बकाया डीए एरियर (4,320+3,240+4,320) = 11,880 रुपये मिल सकता है।
  • अगर कर्मचारी का मूल वेतन 56,000 रुपये है उसे 3 महीने का (13,656 + 10,242 + 13,656) = 37,554 रुपये का डीए एरियर भुगतान किया जाना है।
  • लेवल-13 (7TH CPC बेसिक पे-स्केल 1,23,100 रुपये से 2,15,900 रुपये) ।
    लेवल-14 (पे-स्केल) के लिए DA एरियर का 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये भुगतान किया जाना है।

(यह आंकड़े एक उदाहरण के तौर पर दर्शाए गए है, इसमें बदलाव हो सकता है।)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews