अक्टूबर से पहले कर्मचारियों को मिलेगी बड़ी सौगात, 4% डीए वृद्धि-एरियर पर अपडेट, सैलरी में आएगा बंपर उछाल

7th pay commission

demo pic

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। केन्द्रीय कर्मचारियों (Central Employees Pensioners) और पेंशनरों को जल्द दशहरे का तोहफा मिलने वाला है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में एक बार फिर 4 प्रतिशत की वृद्धि की जा सकती है, इसका ऐलान 28 सितंबर को होने वाली मोदी कैबिनेट की अहम बैठक में हो सकता है। इसके बाद कुल डीए 34% से बढ़कर 38% हो जाएगा और इसका लाभ करीब 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा। हालांकि अभी सरकार की तरफ से पुष्टी होना बाकी है।

यह भी पढ़े..हजारों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, राइडर हटा, मिलेगा नए वेतनमान का लाभ, खाते में आएगी 17000 तक राशि

दरअसल, वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 34% डीए का लाभ मिल रहा है, लेकिन हाल ही में AICPI-IW Index के जारी आंकड़ों के बाद जुलाई 2022 में इंडेक्स का अंक बढ़कर 129.2 पर आ गया है, ऐसे में 4% डीए की वृद्धि होना तय माना जा रहा है।28 सितंबर को इस पर मोदी कैबिनेट की मुहर लगती है तो अक्टूबर से कर्मचारियों को 38% डीए का लाभ मिलेगा। इसका लाभ 47.68 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68.52 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसे 1 जुलाई 2022 से लागू किया गया तो 3 महीने का एरियर भी दिया जाएगा। अगर डीए 38 फीसदी होता है और मिनिमम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है तो टोटल डीए 6,840 रुपये और टोटल प्रॉफिट 720 रुपये महीना होगा। वहीं मूल वेतन पर अधिकतम 54,000 रुपये, 56,000 रुपये डीए के रूप में 27,312 रुपये मिलेंगे। इसमें आपको कुल 2,276 रुपये प्रति माह का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़े..MPPSC: उम्मीदवारों के लिए नई अपडेट, 23 सितंबर को होंगे इंटरव्यू, इन पदों पर होनी है भर्ती, जानें नियम-पात्रता

इसके अलावा DA के बढ़ने के बाद हाउस रेंट अलाउंस, ट्रैवल अलाउंस, प्रोविडेंट फंड (Provident Fund) सिटी अलाउंस और ग्रेच्युटी (Gratuity) में भी वृद्धि की जा सकती है। ही श्रम मंत्रालय ने डीए कैलकुलेशन का फॉर्मूला के आधार वर्ष (Base Year) 2016 में बदलाव किया है। मजदूरी दर सूचकांक (WRI-Wage Rate Index) की एक नई सीरीज जारी की है,जो आधार वर्ष 2016=100 के साथ WRI की नई सीरीज 1963-65 के आधार वर्ष की पुरानी सीरीज की जगह लेगी।

अधिकतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन

1. कर्मचारी की बेसिक सैलरी 56,900 रुपये
2. नया महंगाई भत्ता (38%) 21,622 रुपये/माह
3. अब तक महंगाई भत्ता (34%) 19,346 रुपये/माह
4. कितना महंगाई भत्ता बढ़ा 21,622-19,346 = 2260 रुपये/माह
5. सालाना सैलरी में इजाफा 2260 X12= 27,120 रुपये

न्यूनतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन

1. कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये
2. नया महंगाई भत्ता (38 %) 6840 रुपये/माह
3. अब तक महंगाई भत्ता (34%) 6120 रुपये/माह
4. कितना महंगाई भत्ता बढ़ा 6840-6120 = 1080 रुपये/माह
5. सालाना सैलरी में इजाफा 720X12= 8640 रुपये

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews