Hindi News

कर्मचारियों को जल्द मिलेगा New Year गिफ्ट, बढ़ेगी 21 हजार तक सैलरी, बकाया DA arrears पर नई अपडेट

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
कर्मचारियों को जल्द मिलेगा New Year गिफ्ट, बढ़ेगी 21 हजार तक सैलरी, बकाया DA arrears पर नई अपडेट

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 2021 में 31% महंगाई भत्ता और राहत (DA/DR Hike)  की सौगात पा चुके 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों-पेंशनरों (central employees-pensioners) के लिए बड़ी खुशखबरी है। नए साल 2022 में एक बार फिर 7th Pay commission के तहत महंगाई भत्ता बढ़ने वाला है।  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्र की मोदी सरकार जनवरी 2022 में महंगाई भत्ते (Dearness allowance) में 3% की और बढ़ोतरी कर सकती है, जिसके बाद कुल डीए 31% से बढकर 34 फीसदी जाएगा।इससे 18,000 रुपए बेसिक सैलरी वाले कर्मचारी का महंगाई भत्ता सालाना 6,480 रुपए और 56000 सैलरी वाले का सालाना महंगाई भत्ता 20,484 रुपए हो जाएगा।

यह भी पढ़े..MP से होकर जाने वाली ये एक्सप्रेस ट्रेनें 12 दिसंबर तक निरस्त, आज से इन ट्रेनों में जनरल टिकिट

अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक AICPI इंडेक्स के आंकड़ों के मुताबिक DA में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की जा सकती है।यानी डीए 31 फीसदी से बढ़कर 34 फीसदी हो सकता है।वर्तमान में AICPI सितंबर 2021 तक के आंकड़ों के हिसाब से महंगाई भत्ता 32.81 फीसदी है और अभी अक्टूबर-नवंबर के साथ दिसंबर के आंकड़ों के हिसाब से डीए की गणना बाकी है। अगर दिसंबर 2021 तक CPI(IW) का आंकड़ा 125 तक रहता है तो डीए 3%वृद्धि निश्चित है और फिर इसका भुगतान जनवरी 2022 में किया जाएगा।

संभावना जताई जा रही है कि नए साल जनवरी 2022 में केंद्र की मोदी सरकार एक बार फिर 47.14 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68.62 लाख पेंशनभोगियों 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता (Dearness Allownce) बढ़ाकर 31% से 34% हो सकता है। इससे कर्मचारियों की सैलरी में एक बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। इसके अलावा हाउस रेंट अलाउंस सहित ट्रैवल अलाउंस (TA), मेडिकल एलाउंस (Medical allowance), चिल्ड्रन एजुकेशन एलाउंस (CEA) सहित कई अन्य भत्ते में बढ़ोतरी का लाभ भी जुड़कर मिलेगा।

18 महीने के बकाया एरियर पर फैसला जल्द

वही लंबे समय से अटका 18 महीने का डीए एरियर (Due 18 Month DA Arresrs ) का भी जल्द भुगतान किया जा सकता है।पीएम मोदी के संज्ञान में मामले के आते ही अटकले लगाई जा रही है कि दिसंबर में एक बैठक हो सकती है, जिसमें इस पर अंतिम निर्णय हो सकता है। वही नेशनल काउंसिल ऑफ ज्‍वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (JCM) ने भी मांग की है कि 18 महीने से बकाया डीए एरियर को बहाल करने के बाद इसकी राशि एकमुश्त के रुप में दी जाए।अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों की सैलरी में 2 लाख तक का उछाल देखने को मिलेगा।हालांकि सरकार की तरफ से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

ऐसे समझे कैलकुलेशन

बकाया डीए एरियर के बारे में बात करें तो लेवल-1 के कर्मचारियों की बात करें तो डीए बकाया 11,880 रुपये से 37,000 रुपये और लेवल-13 के कर्मचारियों को 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये डीए एरियर दिया जा सकता है। 18 हजार मूल वेतन वाले कर्मचारी को तीन महीने का डीए एरियर(4,320+3,240+4,320) = 11,880 रुपये मिलेगा।वही 56,000 सैलरी वाले को उसे 3 महीने (13,656 + 10,242 + 13,656) = 37,554 रुपये का डीए एरियर मिलेगा।इसके अलावा HRA-TA समेत अन्य भत्ते भी जुड़कर मिलेंगे।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews