कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, जल्द सैलरी में होगा 26000 से 96 हजार तक इजाफा! देखें कैलकुलेशन

cpcss

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 7th Pay Commission. केंद्रीय कर्मचारियों ( Central Government employees) को होली पर गुड न्यूज मिल सकती है।अगले महीने मार्च में फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी की जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोदी सरकार मार्च में कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) बढ़ा सकती है।इससे कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में 8000 का फायदा मिलेगा और न्यूनतम वेतन 26000 हो जाएगा। वही अलग अलग लेवल के हिसाब से सैलरी में इजाफा होगा। हालांकि सरकार की तरफ से कोई पुष्टि या अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़े.. JEE Advanced 2022 Exam: जुलाई में होगी परीक्षा, जून से रजिस्ट्रेशन, नियमों में बदलाव!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केन्द्र की मोदी सरकार जल्द केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर का ऐलान कर सकती है। वर्तमान में फिटमेंट फैक्टर 2.57 फीसदी है और कर्मचारी एसोसिएशन लगातार इसे बढ़ाए जाने की मांग किए हुए है।सूत्रों के अनुसार इस मामले को लेकर केन्द्र की मोदी सरकार और कर्मचारी एसोसिएशन के बीच भी लंबी चर्चा हो चुकी है और सबकुछ लगभग तय हो चुका है।  माना जा रहा है कि केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर पर चुनावों के बाद कैबिनेट बैठक में फैसला किया जा सकता है ।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों-पेंशनरों को तोहफा, न्यूनतम पेंशन-ग्रेच्युटी में इजाफा, इतनी बढ़कर आएगी सैलरी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिटमेंट फैक्टर 2.57 फीसदी से 3.68 फीसदी तक बढ़ाया जा सकता है। इससे करीब 52 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा फिटमेंट बढ़ने के साथ ही केंद्रीय कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन (Minimum Wages) में भी बंपर बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इससे कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में 8000 का फायदा मिलेगा और न्यूनतम वेतन 26000 हो जाएगा ।इससे सरकारी कर्मचारियों के बेसिक वेतन में 96000 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।वही बेसिक वेतन बढ़ने से अपने आप महंगाई भत्ता भी बढ़ जाएगा।

2016 में बढ़ा था फिटमेंट फैक्टर

इससे पहले 2016 में फिटमेंट फैक्टर बढ़ाया गया था।इसके तहत कर्मचारियों का न्यूनतम बेसिक वेतन 6,000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये किया गया था। कर्मचारियों को सीधे 12000 का फायदा मिला था।अगर 2022 में फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor 3.68 hike) बढ़ा तो सैलरी में सीधी 8000 की बढ़ोतरी हो सकती है। बीते साल कर्मचारियों यूनियन की कैबिनेट सचिव (Cabinet secretary) से भी मुलाकात हो चुकी है और उन्हें आश्वासन भी मिला था कि इस पर मोदी सरकार विचार कर रही है।

फिटमेंट फैक्टर से सैलरी में आएगा उछाल

  1. कर्मचारी की बेसिक सैलरी को 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission latest update) के फिटमेंट फैक्टर 2.57 से गुणा करके निकाला जाता है।उदाहरण के तौर पर- अगर किसी केंद्रीय कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है, तो भत्तों को छोड़कर उसकी सैलरी होगी 18,000 X 2.57= 46,260 रुपए होगी। वही 2.57 को 3 मान लिया जाए तो सैलरी होगी 21,000X3= 63,000 रुपए बनेगी।
  2. अगर फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor 3.68 hike) 2.57 से बढ़कर 3.68 किया जाता है, तब यही सैलरी 95,680 रुपये (26000X3.68 = 95,680) हो जाएगी। इसका मतलब कुल मिलाकर कर्मचारियों की सैलरी में 49,420 रुपए का इजाफा होगा।
  3. अगर 2.57 फीसदी से फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor 3) 3 गुना होता है तो  कर्मचारियों की बेसिक पे 18,000 रुपए से बढ़कर 21,000 रुपए हो जाएगी,  मतलब इसमें 3000 रुपए का इजाफा होगा। वही 3.68 फीसदी होता है तो 96 हजार तक सैलरी में इजाफा होगा।

(यह आंकड़ें और कैलकुलेशन उदाहरण के तौर पर दर्शाया गए है, इसमें बदलाव भी हो सकता है। )

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews