कर्मचारियों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात! 50 से 95 हजार तक बढ़ेगी सैलरी, जानें कैसे?

7th pay commisssion

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 7th Pay Commission. मार्च के महीने में केंद्रीय कर्मचारियों ( Central Government employees) को खुशखबरी मिल सकती है। केन्द्रीय कर्मचारियों की सैलरी में 95 हजार तक का इजाफा हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केन्द्र की मोदी सरकार होली के बाद कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर  (Fitment Factor) बढ़ा सकती है।  इससे बेसिक सैलरी में 8000 की बढोतरी होने की संभावना है यानि मिनिमम बेसिक सैलरी 26000 हो जाएगी।वही 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता भी बढ़ाया जा सकता है, हालांकि इस संबंध में अभी कोई अधिकारिक घोषणा या सरकारी की तरफ से बयान सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़े..SSC CHSL 2022: 5000 पदों पर भर्तियां, 7 मार्च लास्ट डेट, 90 हजार तक सैलरी, जानें परीक्षा पैटर्न

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2016 के बाद  2022 में एक बार फिर केन्द्रीय कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर बढ़ाया जा सकता है। वर्तमान में फिटमेंट फैक्टर 2.57 फीसदी है और इसे 3.68 फीसदी तक बढ़ाया जा सकता है।इसका लाभ करीब 52 लाख कर्मचारियों को मिलेगा।  फिटमेंट बढ़ने के साथ ही केंद्रीय कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन (Minimum Wages) में भी बंपर बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।इससे कर्मचारियों की सैलरी में 8000 का फायदा मिलेगा और न्यूनतम वेतन 26000 हो जाएगा ।बेसिक वेतन बढ़ने से अपने आप महंगाई भत्ता भी बढ़ जाएगा। बेसिक वेतन में सीधे 8000 रुपये महीना और 96000 रुपये सालाना का इजाफा होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संभावना जताई जा रही है कि 5 राज्यों में जारी विधानसभा चुनावों की आचार संहिता खत्म होने के बाद और होली से पहले मोदी कैबिनेट में इसका प्रस्ताव रखा जा सकता है। कर्मचारियों की भी मांग है कि जल्द इसमें इजाफा किया जाए। बीते साल कर्मचारियों यूनियन की कैबिनेट सचिव (Cabinet secretary) से भी मुलाकात हो चुकी है और उन्हें आश्वासन भी मिला था ।यही कारण है कि 1 फरवरी 2022 को जारी हुए बजट और बीते दिनों हुई कैबिनेट बैठक में भी कयास लगाए जा रहे थे, मोदी सरकार इसका ऐलान कर सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।सूत्रों की मानें तो सरकार अब फिटमेंट फैक्टर की तरफ ज्यादा ध्यान दे रही है और जल्द इस पर विचार कर सकती है।

यह भी पढ़े.. MP Corona: प्रदेश में अब 7527 एक्टिव केस, 4 जिलों में नया पॉजिटिव नहीं, जानें जिलेवार स्थिति

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर फिटमेंट फैक्टर बढ़ने के बाद सैलरी कैलकुलेशन देखें तो मोटा मोटा 96000 सालाना इजाफा होगा। उदाहरण के तौर पर,  यदि किसी सरकारी कर्मचारी का न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये है, तो 2.57 फिटमेंट फैक्टर के अनुसार सभी भत्तों को छोड़कर उसे 46,260 रुपये (18,000 X 2.57 = 46,260) सैलरी मिलेगी।अगर फिटमेंट फैक्टर 2.57 से बढ़कर 3.68 होता है, तब यही सैलरी 95,680 रुपये (26000X3.68 = 95,680) हो जाएगी।इसका मतलब कुल मिलाकर कर्मचारियों की सैलरी में 49,420 रुपए का इजाफा होगा।अगर 2.57 फीसदी से फिटमेंट फैक्टर 3 गुना होता है तो  कर्मचारियों की बेसिक पे 18,000 रुपए से बढ़कर 21,000 रुपए हो जाएगी,  मतलब इसमें 3000 रुपए का इजाफा होगा। वही 3.68 फीसदी होता है तो 96 हजार तक सैलरी में इजाफा होगा।

(यह आंकड़ें और कैलकुलेशन उदाहरण के तौर पर दर्शाया गया है, इसमें बदलाव भी हो सकता है। )

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews