लाखों कर्मचारियों को बड़ी राहत, जुलाई में होगा बकाया एरियर का भुगतान, खाते में 40000 तक आएगी राशि

salary hike

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। एक तरफ केन्द्रीय कर्मचारियों को 18 महीने के बकाया डीए एरियर (18 Month DA Arrears) का इंतजार है,वही दूसरी तरफ महाराष्ट्र के 17 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। महाराष्ट्र सरकार ने सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत एरियर के बकाये की तीसरी किस्त जारी करना शुरू कर दी है, जल्द खाते में पैसे आने शुरू हो जाएंगे। आगामी चुनाव से पहले महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता का एरियर (Dearness Allowance Arrear) देकर खुश कर दिया है।

यह भी पढे.. श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे का इस्तीफा, औपचारिक ऐलान जल्द, नए नाम की चर्चा तेज

दरअसल, बीते दिनों महाराष्ट की उद्धव सरकार ने सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत एरियर के बकाये की तीसरी किस्त देने का ऐलान किया था और इसकी कागजी कार्यवाही पूरी हो चुकी थी, लेकिन सियासी हलचल और सत्ता में बदलाव के बाद मामला अधर में लटक गया ।लेकिन अब सत्ता में आई एकनाथ शिंदे सरकार ने एरियर देने का फैसला किया है और तीसरी किस्त जारी कर दी है।

इस फैसले से राज्य के सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में करीब 40 हजार तक फायदा मिलेगा। इसके तहत ग्रुप ए के अध‍िकार‍ियों को 30 से 40 हजार रुपये,ग्रुप बी वाले अध‍िकार‍ियों को 20 से 30 हजार रुपये,ग्रुप सी वालों को 10 से 15 हजार और चौथी श्रेणी वालों को 8 से 10 हजार रुपये का लाभ मिलेगा।राज्‍य के सेवारत कर्मचार‍ियों को यह राशि अकाउंट में या उनके पीएफ अकाउंट में भेजी जाएगी वही र‍िटायर्ड कर्मचार‍ियों के पीएफ अकाउंट में यह पैसा ट्रांसफर होगा।

यह भी पढ़े..MP School: 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, 5 अगस्त तक जमा कर सकेंगे पंजीयन प्रपत्र, ये रहेंगे प्रश्न-नियम, ऐसे होगा चयन

बता दे कि वर्तमान में महाराष्ट्र के कर्मचारियों-पेंशनरों को 31% महंंगाई भत्ते का लाभ मिल रहा है। साल 2019 में महाराष्ट्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के साथ जिला परिषद और नगर निगम के कर्मचारियों के लिए भी 7वां वेतन आयोग (7th Pay Commission) लागू किया गया था। इसके तहत वर्ष 2019-20 से आगामी 5 वर्षों में बकाया राशि का भुगतान 5 समान किश्तों में करने का निर्णय लिया गया है, अब तीसरी क‍िस्‍त म‍िलने के बाद चौथी और पांचवीं क‍िस्‍त बाकी रह जाएगी, जिसे अगस्त सितंबर में जारी किया जा सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews