तब्‍लीगी जमात से संबंध रखने वाले 960 विदेशी किए गए ब्‍लैकलिस्‍ट

तब्‍लीगी जमात से संबंध रखने वाले 960 विदेशी किए गए ब्‍लैकलिस्‍ट

नई दिल्ली| तब्‍लीगी जमात से ताल्‍लुक रखने वाले 960 विदेशियों के खिलाफ केंद्र सरकार ने कड़े कदम उठाये हैं| वीजा नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में 960 विदेशियों को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है| साथ ही उनका भारतीय वीजा भी रद्द कर दिया गया है इन लोगों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए हैं|

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में तब्लीगी जमात की जांच के दौरान यह बात सामने आई थी कि विदेशियों द्वारा वीजा नियमों का जमकर उल्लंघन किया जा रहा है, विदेशी वीजा ले तो पर्यटन के नाम पर रहे हैं लेकिन उसके बदले हुए धार्मिक गतिविधियों में लिप्त हैं|

इन पर यह कार्रवाई विदेशी कानून 1946 (Foreigners Act 1946) एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 (Disaster Management Act 2005) के प्रावधानों को तोड़ने के आरोप में की गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews