बड़ा हादसा: विशाखापट्टनम में क्रेन गिरने से 11 लोगों की मौत, वीडियो आया सामने

बड़ा हादसा: विशाखापट्टनम में क्रेन गिरने से 11 लोगों की मौत, वीडियो आया सामने

विशाखापट्टनम, डेस्क रिपोर्ट 
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में हिंदुस्तान शिपयार्ड में एक दर्दनाक हादसा हुआ है| मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यहां शनिवार दोपहर को लोडिंग वर्क के दौरान क्रेन गिरने से 11 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 1 मजदूर घायल है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. जहां एक बड़ी सी क्रेन गिरती हुई दिखाई दे रही है|

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घटना के बाद पुलिस और रेस्क्यू फोर्स की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घटना में 11 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 1 घायल है। क्रेन के नीचे से मृतकों के शव निकालने का काम जारी है। हादसा दोपहर 12 बजे हुआ।

पुलिस के मुताबिक, हादसा तब हुआ जब क्रेन की मरम्मत का काम चल रहा था। अफसर और क्रेन के ऑपरेटर्स उसका मुआयना करने गए थे। ट्रे़ड यूनियन लीडर के अनुसार क्रेन पर ज्यादा लोड था, इसकी वजह से वह टूट गई।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews