पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की कार का एक्सीडेंट, बाल बाल बचे

पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की कार का एक्सीडेंट, बाल बाल बचे

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट| भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मो. अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin) सड़क हादसे के शिकार हो गए| बुधवार को उनकी कार का एक्सीडेंट (Accident) राजस्थान (Rajasthan) के सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में हो गया| हालांकि वह इस घटना में बाल बाल बच गए| मोहम्मद अजहरुद्दीन अपने परिवार के साथ रणथंभौर जा रहे थे|

कार में उनके साथ उनका परिवार भी था| गनीमत रही कि कार में सवार किसी को चोट नहीं लगी और सब सुरक्षित हैं| मोहम्मद अजहरुद्दीन ने ट्वीट कर कहा कि वह बिल्कुल ठीक हैं| उन्होंने कहा, ”सभी को गुड इवनिंग. मैसेज के लिए सभी को थैंक्यू. आज छोटी दुर्घटना हुई और अल्लाह की कृपा से मैं पूरी तरह से सुरक्षित हूं. सभी को धन्यवाद|

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सवाई माधोपुर से 10 किलोमीटर आगे सूरवाल में अजहर की कार पलट गई और बगल के एक ढाबे में घुस गई. हालांकि यह साफ नहीं हो पाया कि हादसा कैसे हुआ| अजहरुद्दीन के साथ आ रहे व्यक्ति को हल्की चोट लगी है. दूसरी गाड़ी से अजहरुद्दीन को होटल पहुंचाया गया|

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन इस वक्त हैदराबाद क्रिेकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। सितंबर 2019 में वो इस पद पर नियुक्त हुए थे तो वहीं साल 2009 में वो मुरादाबाद से जीतकर मेंबर ऑफ पार्लियामेंट भी बने थे। अजहर ने भारत के लिए 99 टेस्ट और 334 वनडे खेले हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews