पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ी, एम्स में भर्ती

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ी, एम्स में भर्ती

नई दिल्ली| देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (Dr. Manmohan Singh) की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें AIIMS में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक पूर्व पीएम को शाम 8 बजकर 45 मिनट पर AIIMS में भर्ती कराया गया है| बताया जा रहा है सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें AIIMS के कार्डियक न्यूरो सेंटर में भर्ती कराया गया है. जहां डॉक्टर्स उनकी जांच कर रहे हैं|

बताया जा रहा है कि मनमोहन सिंह को छाती में दर्द की शिकायत के बाद दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया| उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी| डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल कर रही है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews