Goa की प्राकृतिक सुंदरता देखने का शानदार मौका, IRCTC का ये टूर प्लान है बेहेतरीन ऑप्शन

Goa की प्राकृतिक सुंदरता देखने का शानदार मौका, IRCTC का ये टूर प्लान है बेहेतरीन ऑप्शन

IRCTC Goa Tour : गोवा घूमने जाने का सपना हर कोई देखता है लेकिन बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिनका ये सपना अधूरा रह जाता है या फिर उनका टूर प्रोग्राम बनते बनते रह जाता है, मगर अब ऐसे लोगों को निराश होने की जरूरत नहीं है, IRCTC ने गोवा का शानदार टूर पैकेज बनाया है, जो आपके लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकता है।

गोवा के खूबसूरत समुद्र तट देखने का शानदार मौका 

IRCTC ने गोवा रिट्रीट नाम से एक टूर पॅकेज बनाया है, इस टूर में साउथ गोवा और नार्थ गोवा के शानदार और खूबसूरत प्राकृतिक स्थल और बीच की सैर करने का मौका पर्यटकों को मिलेगा। गोवा अपनी खूबसूरती और समुद्र तटों के लिए प्रसिद्द है यहाँ देशी पर्यटकों के अलावा विदेश पर्यटकों की भीड़ भी बहुत होती है।

2 नवंबर और 30 नवंबर को हैदराबाद से उड़ेगा हवाई जहाज 

गोवा टूर 3 रात/4 दिन का है, इसके लिए फ्लाईट हैदराबाद एयरपोर्ट से 2 नवंबर और 30 नवंबर को दो अलग अलग तारीखों में उड़ान भरेगी, आप अपनी सुविधानुसार तारीख देखकर टिकट की बुकिंग करा सकते हैं,  यात्रियों को जहाज के कम्फर्ट क्लास में यात्रा कराई जाएगी। आपको अपनी टिकट की बुकिंग के लिए IRCTC की अधिकारिक वेबसाईट अथवा अधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर जाना होगा।

इतना देना होगा प्रति व्यक्ति किराया 

गोवा टूर के लिए IRCTC ने किराया 21,805/- रुपये प्रतिव्यक्ति निर्धारित किया है ये किराया तब मान्य होगा जब एक साथ तीन वयस्क लोग यात्रा करें, यदि दो व्यक्ति इस टूर पर एक साथ जाते हैं तो प्रति व्यक्ति किराया 21,930/- रुपये होगा वहीँ यदि एक अकेला व्यक्ति जाता है तो उसे 27,650/- रुपये का टिकट लेना होगा। बच्चों का किराया अलग से लगेगा ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews