IAS ने की ‘तबलीगी जमात’ की तारीफ, सरकार ने थमाया नोटिस

IAS ने की ‘तबलीगी जमात’ की तारीफ, सरकार ने थमाया नोटिस

बेंगलुरु| कर्नाटक सरकार (Government of Karnataka) ने सीनियर आईएएस अधिकारी मोहम्मद मोहसिन (IAS officer Mohammad Mohsin) को जमातियों की तारीफ करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है| अधिकारी ने कोरोना संकट के दौरान प्लाज्मा डोनेट करने वाले तबलीगियों (tablighis) की तारीफ करते हुए उन्हें हीरो बताया था| जिसके बाद सरकार ने आईएएस से नोटिस जारी कर पांच दिन के भीतर जवाब मांगा है|

आईएएस अधिकारी मोहम्मद मोहसिन ने प्लाज्मा डोनेट करने वाले तबलीगी जमात के सदस्यों को लेकर 27 अप्रैल को ट्वीट किया, उन्होंने कहा ‘300 से अधिक तब्लीगी हीरो अकेले दिल्ली में अपना प्लाज्मा देश के लिए दान कर रहे हैं। किसके लिए? गोदी मीडिया इन हीरोज के मानवता के लिए किए जा रहे काम को नहीं दिखाएगी।’

बता दें कि मूल रूप से बिहार के रहने वाले मोहम्मद मोहसिन इस समय पिछड़ी जाति कल्याण विभाग के सचिव के रूप में कार्यरत हैं। मोहसिन पिछले साल उस समय भी चर्चा में आए थे जब अप्रैल में ओडिशा दौरे के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हेलीकॉप्टर की जांच करने की कोशिश की थी और चुनाव आयोग ने उन्हें निलंबित कर दिया था।

गौरतलब है कि देश में कोरोना की बढ़ती तादाद के बीच तब्लीगी जमात उस वक्त चर्चा में आई थी जब सरकार के निर्देशों के बावजूद दक्षिण दिल्ली के निजामुद्दीन के मरकज में धार्मिक जमावड़ा लगा| तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोग जुटे थे, जिनमें कई कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे| बाद में देश के अलग-अलग राज्यों में जमात के सदस्यों के संपर्क में आए लोगों में भी कोरोना संक्रमण पाया गया। इसको लेकर देश भर में बवाल मचा था|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews