आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में पटाखा फैक्ट्री में हुआ बड़ा धमाका, 15 से ज्यादा मजदूरों की मौत, CM चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर जताया दुख

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में शनिवार को एक पटाखा बनाने वाली यूनिट में हुए जबरदस्त विस्फोट में 15 से ज्यादा मजदूरों की मौत हो गई और 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख जताते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में पटाखा फैक्ट्री में हुआ बड़ा धमाका, 15 से ज्यादा मजदूरों की मौत, CM चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर जताया दुख

काकीनाडा: आंध्र प्रदेश का काकीनाडा जिला शनिवार दोपहर एक भीषण धमाके से दहल गया। यहां के वेटलापलेम गांव में स्थित एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में हुए शक्तिशाली विस्फोट में 15 से ज्यादा मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। प्रशासन ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है।

यह हादसा दोपहर करीब 2 बजे हुआ, जब यूनिट में 20 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज 5 किलोमीटर दूर तक सुनी गई। विस्फोट के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और चारों तरफ धुआं फैल गया।

बचाव कार्य में जुटे ग्रामीण

धमाके की आवाज सुनकर आसपास के गांवों के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासनिक टीमों के आने से पहले ही बचाव कार्य शुरू कर दिया और मलबे में दबे घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भेजना शुरू किया। सभी घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है, जहां कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।

सरकार ने दिए जांच के निर्देश

राज्य की गृह मंत्री वंगालपुडी अनीता ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, “यह एक बेहद दुखद घटना है। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर है, जिससे मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। हमारी प्राथमिकता घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराना है।”

“इस दुखद घटना से गहरा आहत हूं। मैंने संबंधित मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों की निगरानी करने और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है।”- एन चंद्रबाबू नायडू, मुख्यमंत्री, आंध्र प्रदेश

मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की विस्तृत जांच करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने का निर्देश दिया है। फिलहाल, प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews